सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / 
फेमस मॉडल ने की खुदकुशी करने की कोशिश , हॉटल के छठवी मंजिल से लगाई छलांग , ईलाज जारी

   cgwebnews.in   

फेमस मॉडल ने की खुदकुशी करने की कोशिश , हॉटल के छठवी मंजिल से लगाई छलांग , ईलाज जारी

28.94

देश
जोधपुर 31 जनवरी 2022 - जोधपुर शहर की एक मॉडल ने रविवार को रातानाडा की एक होटल के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी. मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है जो जोधपुर शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं. गुनगुन उपाध्याय रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी. फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज जारी है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, गुनगुन मॉडलिंग करती है. वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी. जोधपुर आने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है. बस मेरा चेहरा देख लेना. उसके बाद पिता गणेश ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया. तब एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली. फिर पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची. उससे पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी और वह नीचे गिरते ही बेहोश हो गई, हालांकि उसको तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि मॉडल गुनगुन की चेस्ट के साथ उसके पैर में भी फैक्चर है. अभी उसकी स्थिति काफी गंभीर है, लेकिन सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. गुनगुन के ऊंचाई से नीचे गिरने पर काफी ब्लड निकला है. लगातार डॉक्टरों की टीम ब्लड चढ़ा रही है. मॉडल गुनगुन के पिता जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं. पुलिस ने बताया कि अभी गुनगुन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. होश में आने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/