छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / 
तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे 14 लोगो को रौंदा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत 09 की हालत गंभीर

   cgwebnews.in   

तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे 14 लोगो को रौंदा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत 09 की हालत गंभीर

63.64

उत्तर प्रदेश
कानपुर 31 जनवरी 2022 - कानपुर में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टाटमिल चौराहे पर एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने दो कारों को पहले टक्कर मारी और फिर राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों में कार सवार भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले 3 लोगों की पहचान हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ है। ठीक टाटमिल चौराहे पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बस ने पहले एक पोल को टक्कर मारी। इसके बाद आगे खड़ी दो कारों को जबरदस्त टक्कर मारी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि इसके बाद भी बस रुकी नहीं और सामने से आ रहे राहगीरों को रौंदती चली गई।

हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बस की टक्कर में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कई राहगीर बस की चपेट में आ गए। कुछ राहगीर बस के टायर के नीचे भी आ गए। ऐसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टाटमिल चौराहा कानपुर का सबसे व्यस्त चौराहा है। पास में ही अंतरराज्यीय बस अड्‌डा है। कुछ ही दूरी पर रेलवे स्टेशन है। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी कारण पोल और कारों से टकराने के बाद भी वह रुकी नहीं और राहगीरों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद तुरंत ही पुलिस ने सड़क पर बैरिकेट लगवाकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सड़क के बीच से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा था। पास के खंंभे में लगे सीसीटीवी कैमरा भी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।

उधर, घटना की खबर मिलते ही घायलों के रिश्तेदार अस्पताल में अपने परिचितों का हाल-चाल देखने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर रात तक मरने वालों की पहचान की कोशिश की जाती रही। रात 1.30 बजे तक सिर्फ 3 शवों की ही पहचान हो सकी। पुलिस ने उनके परिवारों को सूचना दे दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत

चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश

रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/