छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
देश में कल सुबह 02 मिनट के लिए थम जाएगी लोगो की साँसे , जाने वजह

   cgwebnews.in   

देश में कल सुबह 02 मिनट के लिए थम जाएगी लोगो की साँसे , जाने वजह

51.77

जांजगीर चाम्पा
रायपुर 29 जनवरी 2022 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा परिपत्र जारी किया गया है। इसके तहत 30 जनवरी को सुबह 11 बजे देश भर में दो मिनट का मौन रखा जाना चाहिए और काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहाँ कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए। सायरन 10.59 बजे से 11 बजे तक बजाए जाने चाहिए और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुनः क्लीयर सायरन बजाए जाने चाहिए। 

जहाँ सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जानी चाहिए। सिगनल/सायरन (जहाँ उपलब्ध हो), सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। जिन स्थानों पर सिगनल की कोई व्यवस्था न हो वहाँ पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं।

विगत समय में यह देखा गया है कि यद्यपि कुछ कार्यालयों में दो मिनिट का मौन रखा जाता है, परंतु आम-जनता इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप से अपने काम में लगी रहती है जो अप्रिय परिलक्षित होती है। शहीदों की स्मृति के रूप में मनाए जाने वाले शहीद दिवस को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।

इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाएर्बिड/ ऑनलाईन मोड में भाषण और वार्ताएं आयोजित किए जाएं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/