सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
बड़ी खबर , कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती का खुलासा , पाँच डकैत गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती का खुलासा , पाँच डकैत गिरफ्तार

37.77

बिलासपुर
बिलासपुर 22 जनवरी 2022 - कांग्रेस नेता टॉकेश्वर पाटले के घर 13 जनवरी को हुई डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। 05 साल पुराने मामले में माता पिता के साथ जेल गया मुख्य आरोपी डकैती का मास्टरमाइंड निकला जिसने बदला लेने की नियत से उड़ीसा से डकैतो को बुला कर डकैती करवाई गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा उड़ीसा के तीन डकैत के अलावा एक अन्य डकैत सहित कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले के घर सुबह 11 बजे आये 7 डकैतो ने बंदूक व चाकू की नोक पर ढाई लाख नगद व 03 लाख के गहने लूट लिए थे। डकैती के बाद फरार हुए डकैतो की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमें लगी हुई थी।इस दौरान राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप भी लगातार हुए थे।

सीसीटीवी व लोकल हिंट के आधार पर पुलिस डकैतो की तलाश कर रही थी। इस दौरान 40 मोबाइल टावरों से 04 लाख के लगभग काल डिटेल पुलिस ने निकाले थे। डकैतो ने डकैती के दौरान कांग्रेस नेता छोटू का मोबाईल भी लूट लिया था। उक्त मोबाईल में सिम बदल कर डकैतो ने कुछ देर के लिये मोबाइल चालू किया था। जिसके बाद पुलिस उस नम्बर को ट्रेस कर डकैतो तक पहुँची।

उस नम्बर धारक को गिरफ्तार करने पर मामले का खुलासा हो गया। मस्तूरी के पास ग्राम लावर निवासी एक युवक व उसके माता पिता को कांग्रेस नेता ने 2017 में जेल भिजवाया था। जेल में ही उसने हत्या व डकैती के आरोपियो के साथ मिल कर बदला लेने की ठानी थी। बाहर आ कर उसने जेल में जिन आरोपियो से उसकी दोस्ती हुई थी उनके मदद से उड़ीसा के डकैतो को बुलवाया था।

उड़ीसा के डकैत रायगढ़ पहुँचे और बिलासपुर से सम्बद्ध डकैत भी रायगढ़ पहुँचे। यहां डकैती व भागने की पूरी प्लानिंग बनी थी। डकैती के एक रात पूर्व डकैत चिल्हाटी ग्राम में आ कर रुके थे और दूसरे दिन चिल्हाटी से जा कर डकैती डालने के बाद वहां से फरार हो गये थे।

पुलिस की टीमो ने समन्वय बनाकर तकनीकी विश्लेषण व लोकल हिंट के आधार पर पाँच डकैतो को गिरफ्तार किया हैं। जल्द ही पुलीस मामले का खुलासा करने वाली हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/