NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत / छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - मौषम को लेकर IMD ने इन जिलों में जारी किया तीन दिनों का अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी तनाव , गांव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस पलटी , हादसे में 13 बराती घायल , तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से हत्या , इलाके में फैली सनसनी / जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर लगेगी आग , वाहन चलाना हो जाएगा मुश्किल , जाने वजह

   cgwebnews.in   

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर लगेगी आग , वाहन चलाना हो जाएगा मुश्किल , जाने वजह

42.52

नई दिल्ली
नई दिल्ली 18 जनवरी 2022 - देश में पहले से ही महंगे मिल रहे पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर महंगाई की आग लग सकती है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 86 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर गई है, जिसका असर अब घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी भारतीय बाजार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 04 नवंबर 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय तेल कंपनियां ज्यादा लंबे समय तक इस भार का वहन नहीं कर पाएगी।

गौरतलब है कि नए साल 2022 में कच्चे तेल की कीमतों में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। बीते 4 हफ्तों से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और तेल कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के चलते कच्चे तेल की मांग में जबरदस्त इजाफा होगा, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है। 01 दिसंबर 2021 को कच्चे तेल की कीमत 68.87 डॉलर प्रति बैरल थी। जो अब 86 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। बीते करीब 45 दिन में कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर से 25 फीसदी की तेजी आई है।

कच्चे तेल के महंगे होने की वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमतों में 4.2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। कच्चे तेल के महंगे होने से इस महीने में दूसरी बार हवाई ईंधन के दाम में इजाफा किया गया है। इससे पहले 01 जनवरी 2022 को एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। हवाई ईंधन की कीमत में 3232.87 रुपए प्रति किलो लीटर की वृद्धि की गई है और राजधानी दिल्ली में नई कीमत 79,294.91 रुपए प्रति किलो लीटर कर दी गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/