छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / 
जिला हॉस्पिटल जांजगीर में 15 डॉक्टर सहित 43 लोग कोरोना पॉजिटिव , हफ्ते भर के अंदर हुए संक्रमित

   cgwebnews.in   

जिला हॉस्पिटल जांजगीर में 15 डॉक्टर सहित 43 लोग कोरोना पॉजिटिव , हफ्ते भर के अंदर हुए संक्रमित

29.53

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 14 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही जांजगीर जिले में भी हालात चिंताजनक हो चले हैं। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यहां ये सामने आई है कि ज्यादातर फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। सिर्फ जांजगीर जिला अस्पताल में ही 15 डॉक्टर समेत 43 स्टाफ हफ्तेभर में संक्रमित हो चुके हैं। जिसके चलते सामान्य मरीजों से लेकर कोविड मरीजों के लिए भी परेशानी काफी बढ़ गई है। जिले की 17 लाख की आबादी इसी जिला अस्पताल पर ही निर्भर है।

नए साल के पहले कोरोना के मरीज कम आ रहे थे। यहां तक की 01 जनवरी से भी आंकड़े इन दिनों की अपेक्षा कम थे। मगर हफ्तेभर में ये आंकड़े लगातार 100 के पार जा रहे हैं। इन्हीं संक्रमित मरीजों में जांजगीर जिला अस्पताल के 43 लोग भी शामिल हैं। जो पिछले एक हफ्ते के अंदर ही संक्रमित हो गए हैं।

इन संक्रमित डॉक्टर्स में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ अनिल जगत, चिकित्सा विशेषज्ञ, डेंटिस्ट, एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट, चाईल्ड स्पेशलिस्ट, कंप्युटर ऑपरेटर, नर्स, वार्ड ब्वॉय से लेकर चौकीदार तक शामिल हैं। बताया गया है कि 15 डॉक्टर्स के अलावा 15 स्टाफ नर्स, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2 लैब टेक्नीशियन और अन्य 7 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। सभी का इलाज जारी है।

वहीं अगर इस अस्पताल में कुल डॉक्टर्स की बात की जाए तो यहां कुल 22 डॉक्टर्स पदस्थ हैं। जिसमें से 15 डॉक्टर इन दिनों संक्रमित हैं। एक डॉक्टर ट्रेनिंग पर गए हैं। एक डॉक्टर सस्पेंड हैं। कुल मिलाकर इन दिनों सिर्फ 5 डॉक्टरों के भरोसे ही अस्पताल संचालित है। यही सबसे बड़ी समस्या है।

यहां परेशानी यहीं खत्म नहीं हो रही। जिला अस्पताल के पीछे कोविड अस्पताल भी बनाया गया है। पता चला है कि इन डॉक्टर्स में कई डॉक्टर्स ऐसे थे जो इन मरीजों का इलाज कर रहे थे। लेकिन अब ये पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि जिले में ज्यादातर मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। फिर भी कई मरीज ऐसे हैं जो इसी कोविड सेंटर में भर्ती हैं।

अगर बात पूरे अस्पताल के स्टाफ की कि जाए तो यहां 22 डॉक्टर्स समेत कुल 215 स्टाफ हैं। जिसमें से 43 संक्रमित हैं। यहां हर रोज जिले भर से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। लेकिन इन दिनों इलाज करवाने आ रहे मरीज काफी परेशान हैं। सक्ती से आए माखन सिंह का कहना है कि वो पिछले 2 दिनों से अस्पताल में दांत का इलाज करवाने आ रहा है। मगर दोनों दांत का इलाज करने वाले डॉक्टर संक्रमित हैं। जिसकी वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा। यही हाल दूसरे मरीजों का भी है।

इस मामले को लेकर जिले के सीएमएचओ डॉ. एस आर बंजारे से भी बात करने की कोशिश की गई मगर उनसे बात नहीं हो सकी है। विभाग के कुछ दूसरे अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था बना रहे हैं। जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/