रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / 
छत्तीसगढ़ से शर्मनाक खबर , रिश्तेदार ने दोस्त बनकर युवती से किया रेप , FIR हुआ दर्ज

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से शर्मनाक खबर , रिश्तेदार ने दोस्त बनकर युवती से किया रेप , FIR हुआ दर्ज

40.71

रायपुर
रायपुर 13 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की एक 23 साल की युवती ने रायपुर पुलिस से मदद मांगी है। युवती का आरोप है कि एक दूर के ही रिश्तेदार ने दोस्त बनकर झांसे में लिया। पहले नजदीकियां बढ़ाईं, फिर प्यार का नाटक कर अपने मामा के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित युवक रायपुर के काशीरामनगर में रहता है, युवती ने तेलीबांधा पुलिस थाने में उसकी खिलाफ शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की है।

अपनी आप बीती बताते हुए बलरामपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच साल से रायपुर के टिकरापारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके रिश्तेदार रोहित टेकाम से साल 2017 में उसकी बात-चीत हुई थी। दीपावली के समय रोहित ने युवती को काशीराम नगर में अपने मकान में लेकर आया, यहां उसने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की से उसने कह दिया कि मैं तुमसे शादी करूंगा।

पीड़िता ने बताया कि रोहित और उसके बीच बार-बार इसी तहर की मुलाकात होती रही, शादी के विश्वास की वजह से लड़की ने स्‍वजनों से कुछ नहीं कहा और सब सहती रही। युवती ने कहा कि जब उसने रोहित से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ तौर पर कहा कि किसी और को देख लो, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अब पीड़िता अपने स्वजनों के साथ रोहित के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/