छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / 
जांजगीर चाम्पा जिले में 54 पंच एवं 03 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित , अब 01 जनपद सदस्य , 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिये होगा चुनाव

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में 54 पंच एवं 03 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित , अब 01 जनपद सदस्य , 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिये होगा चुनाव

24.60

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 11 जनवरी 2022 - जिले में पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत  01 जनपद सदस्य 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिये मतदान कराए जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच  और नाम वापसी के बाद पंच के 54 एवं सरपंच के 03 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्वाचन की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों का प्रशिक्षण 12 जनवरी एवं 17 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा। इसके लिये तैयारी की जा रही है। मतदान 20 जनवरी को प्रातः 07 बजे से अपरान्ड 03 बजे तक होगा। इसके बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी।

जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत सरखो वार्ड क्रमांक -16, ग्राम पंचायत जगमहंत वार्ड क्रमांक- 4, ग्राम पंचायत सेमरा वार्ड क्रमांक -12 ग्राम पंचायत पिथमपुर वार्ड  कमांक -10, पंचायत करियारी के वार्ड क्रमांक- 17 के पंच पदों के लिये कुल 12 प्रत्याशी, जनपद पंचायत पामगढ़ के जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-05 के लिये 05 प्रत्याशी ग्राम पंचायत भैसो वार्ड क. 08 पंच पद के लिये 03 प्रत्याशी जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत किरारी सरपंच पद के के लिये 03 प्रत्याशी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत करमंदा सरपंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत गिधौरी के सरपंच पद के लिये 03 प्राथाशी, ग्राम पंचायत सेमरिया सरपंच पद के लिये 03 प्रत्याशी, जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत पेण्ड्री वार्ड क 08 पंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत गहरीमुडा वार्ड क. 05 ग्राम पंचायत जर्षे वार्ड क. 08, ग्राम पंचायत जाजंग वार्ड क 07 के पंच पदों के लिये कुल 07 प्रत्याशी ग्राम पंचायत लहंगा के सरपंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत किरकार के वार्ड क्रमांक 08 पंच पद के लिये 02 प्रत्याशी, जनपद पंचायत डभरा की ग्राम पंचायत बघौद के सरपंच पद के लिये 03 प्रत्याशी मैदान में है। 
छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश अनुसार अभ्यर्थी, उसके समर्थक आदि तथा निर्वाचक और निर्वाचन प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारी / कर्मचारियों को कोरोना गाईडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। 

पंचायत उप निर्वाचन हेतु रोड-शो पदयात्रा, सायकिल / बाईक / वाहन रैली आम सभा जुलूस भौतिक रूप से किये जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। किन्तु डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार हेतु एक दल में अधिकतम चार व्यक्ति ही जा सकेंगे। इन चार व्यक्तियों में अभ्यर्थी को भी शामिल माना जायेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/