छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / 
BIG BREAKING - सक्ती का यह वार्ड कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , इस वार्ड में आवागमन पर लगा प्रतिबंध , कलेक्टर ने किया आदेश जारी

   cgwebnews.in   

BIG BREAKING - सक्ती का यह वार्ड कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , इस वार्ड में आवागमन पर लगा प्रतिबंध , कलेक्टर ने किया आदेश जारी

79.82

सक्ती
जांजगीर चांपा 29 दिसंबर - 2021 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 19 , सक्ती के वार्ड क्रमांक 04, जांजगीर- नैला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 और 03 और जांजगीर तहसील के ग्राम घुठिया के वार्ड क्रमांक 3 के चिंहाकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंटेन्मेंट जोन में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य, स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे चिन्हांकित क्षेत्र पूर्णतः लाकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। 

कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट , मास्क उपलब्ध करवाने , घरों का एक्टिव सर्विलांस , मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दी गयी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/