चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
03 लाख रुपये में खरीदी गई दुल्हन ने निभाया 15 दिन तक साथ फिर मामा के साथ हुई फरार

   cgwebnews.in   

03 लाख रुपये में खरीदी गई दुल्हन ने निभाया 15 दिन तक साथ फिर मामा के साथ हुई फरार

81.64

देश
डूंगरपुर 28 दिसम्बर 2021 - राजस्थान के डूंगरपुर के साबला थाना इलाके में तीन लाख रुपये देकर खरीदी गई दुल्हन महज 15 दिन बाद ही पति का साथ छोड़कर कथित मामा के साथ फरार हो गई. पुलिस ने इस मामले में दलाल समेत 4 आरोपियों की गिरफ्तार किया है. दुल्हन अभी फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लुटेरी दुल्हन पहले भी ऐसे कारनामे कर चुकी है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है.

साबला थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस संबंध में साबला निवासी अटल बिहारी जैन ने 01 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जैन ने बताया कि उसने शादी के लिये मध्यप्रदेश के दलाल गुलाब सिंह से संपर्क किया था. उसने सोना जायसवाल नाम की लड़की से शादी करवाने के नाम पर उससे 3 लाख रुपये मांगे. गत 3 अगस्त को दलाल गुलाब सिंह, उसकी पत्नी रजनी, लड़की सोना जायसवाल, मामा तिलक, लड़की की मां रेखा और उसकी बहन अनुष्का उसके घर आए।

घर में बैठकर शादी की सभी बातें तय हुईं. उसने 3 लाख रुपये दलाल गुलाब सिंह को दे दिए. उसके बाद आसपुर कोर्ट से 500 रुपये के स्टाम्प पर शादी की लिखा पढ़ी की गई. गोल आसपुर मंदिर में शादी करवाई गई. शादी के बाद सोना के परिवार के लोग उसे छोड़कर वापस मध्यप्रदेश चले गये. दुल्हन सोना 15 दिन तक उसके घर पर रुकी. इसके बाद राखी पर उसके मामा तिलक साबला आया और सोना को अपने घर ले जाने की बात कहते उसे हुए ले गया. लेकिन राखी के काफी दिनों बाद भी सोना वापस नहीं आई तो उसने दलाल गुलाबसिंह और उनके परिवार के लोगों से बात की।

इस पर उन्होंने फिर से 5 लाख रुपये की मांग की. पीड़ित अटल बिहारी जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने छानबीन करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाधिकारी ने बताया कि दलाल गुलाब सिंह मध्यप्रदेश के शाजापुर इलाके के कालापीपला का रहने वाला है. गुलाब सिंह समेत उसकी पत्नी रजनी, भोपाल निवासी लड़की के मामा तिलक और मां रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुल्हन सोना जायसवाल फरार है. पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/