छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / 
जांजगीर चाम्पा दो चपरासी और महिला क्लर्क मोनिका पांडेय गई चंदे में , तीनो की नियुक्ति हुई निरस्त , जाने वजह

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा दो चपरासी और महिला क्लर्क मोनिका पांडेय गई चंदे में , तीनो की नियुक्ति हुई निरस्त , जाने वजह

96.51

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 25 दिसंबर 2021 - जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ने गलत शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति हासिल करने वाले तीन कर्मियों की नियुक्ति निरस्त कर दी है। इनमें एक सहायक ग्रेड तीन और दो भृत्य शामिल हैं।
 
जिले के बम्हनीडीह विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अफ़रीद में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 श्रीमती मोनिका पांडेय , नवागढ़ विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में पदस्थ भृत्य सौरभ कश्यप और बलौदा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में पदस्थ भृत्य जीतू पोर्ते द्वारा गलत शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की गई थी इन सभी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

सहायक ग्रेड 3 श्रीमती मोनिका पांडे, भृत्य जीतू पोर्ते और भृत्य  सौरभ कश्यप को दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार में पूर्व से ही परिवार का कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं पाई गई।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कंडिका 6  अ के अनुसार " दिवंगत विवाहित शासकीय सेवक के परिवार में यदि पूर्व से ही परिवार का कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में है तो परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होती है "

संयुक्त संचालक  शिक्षा संभाग बिलासपुर से जारी पत्र के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग से अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कंडिका 6 अ का पालन नहीं करने व अनुकंपा नियुक्ति को गलत पाए जाने का उल्लेख किया गया है।

जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 की कंडिका 6  अ का पालन नहीं करने व अनुकंपा नियुक्ति को गलत पाए जाने के कारण सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है । इस आदेश के प्रसारण की तिथि से सेवा समाप्त की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ने जारी आदेश में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत प्रशासन विभाग को गुमराह करने का  उल्लेख किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/