छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
छत्तीसगढ़ से अब तक की सबसे बड़ी खबर , गुप्तवास पर चले गए कांग्रेस और भाजपा के यह नेता , पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से अब तक की सबसे बड़ी खबर , गुप्तवास पर चले गए कांग्रेस और भाजपा के यह नेता , पढ़े पूरी खबर

98.76

रायपुर
रायपुर 25 दिसम्बर 2021 -  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम जारी होने के बाद 15 निकायों में शहर सरकार बनाने के लिए जोड़ तोड़ तेज हो गई है। बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद निर्दलियों पर डोरे डालने के साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों को गुप्तवास पर भेज दिया गया है। हालांकि राज्य में आम चुनावों में जीते पार्षदों को किस स्थान पर भेजा गया है इसकी जानकारी देने में पार्टी के नेता  हिचक रहे हैं।

15 नगरीय निकाय के गुरुवार को घोषित परिणाम में 13 में कांग्रेस व एक में भाजपा को बढ़त है। खैरागढ़ में 20 में से दोनों पार्टियों को 10-10 सीट मिली है। ऐसे में वहां दोनों पार्टियां एक-दूसरे के पार्षदों को रिझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच खतरे को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को गुप्त ठिकानों पर भेज दिया है।

मुख्यमंत्री , गृह मंत्री समेत तीन मंत्रियों का निर्वाचन और गृह क्षेत्र होने की वजह से भिलाई के तीनों नगर निगम को लेकर कांग्रेस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। यही वजह है कि वहां के सभी पार्षदों को सबसे पहले हटाया गया है।

दुर्ग जिले की जामुल नगर पालिका परिषद में भाजपा बहुमत में है। 20 में से पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल पांच सीटें मिली हैं। इसके बावजूद भाजपा को वहां तोड़फोड़ का डर सता रहा है। पार्टी ने सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को वहां निगरानी में लगा दिया है।

- नगर निगमों में ज्यादातर निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ -

बिरगांव- राजधानी रायपुर के इस निगम में 40 वार्ड हैं। कांग्रेस 19, भाजपा को 10, जकांछ को पांच सीटें मिली हैं। छह वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। इनमें से तीन कांग्रेस के साथ चले गए हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 का है।

भिलाई- 70 वार्ड वाले भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के 37 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के 24 पार्षद चुने गए हैं। वहीं नौ निर्दलीय जीते। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि इनमें से चार पार्षद शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। अब कांग्रेसी पार्षदों की संख्या बहुमत से कहीं ज्यादा 41 हो गई है।

रिसाली- 40 वार्डों वाले इस निगम में कांग्रेस को 11 और भाजपा को 11 सीटें मिली हैं। सात में से पांच निर्दलीय पार्षदों ने शुक्रवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। यहां कांग्रेसी पार्षदों की संख्या अब 26 हो गई है।

भिलाई-चरोदा- 40 वार्डों वाले इस निगम में 19 सीटें कांग्रेस को मिली है। वहीं, 15 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। छह निर्दलियों में से पांच कांग्रेस के साथ आ गए हैं।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/