जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / 
जांजगीर चाम्पा के छात्र ने बिलासपुर में दोस्त के घर पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा के छात्र ने बिलासपुर में दोस्त के घर पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी

66.81

बिलासपुर
बिलासपुर 20 दिसम्बर 2021 - जुआ और सट्टे की लत और कर्ज से परेशान एक छात्र ने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम संस्कार राठौर था, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और जांजगीर के रानी बरछा में रहता था. जानकारी में मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। बीते 17 दिसम्बर से छात्र घर से बिना बताए ही निकला था और बिलासपुर सरकंडा अशोक नगर में अपने दोस्त अखिल कुरैशी के घर रह रहा था। मृतक के दोस्त अखिल कुरेशी ने पुलिस को बताया कि, संस्कार जुआ और सट्टे की लत में पढ़ गया था। इस वजह से वो कर्जे में हो गया था। लेनदार उस पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहे थे। इस बात से परेशान संस्कार बिलासपुर में छुपकर रहा रहा था।

रविवार को वो गोंदिया जाने के लिए टिकट भी बुक कर लिया था, जिसके बाद दोस्तों ने उसे समझकर जाने से रोका और अपने घर अशोक नगर लाये थे। थोड़ी देर बाद संस्कार को रूम में छोड़कर अखिल कुरैशी और एक अन्य साथी राजीव बंजारे कहीं चले गए थे। वापस जब आकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था, जिसके बाद दोनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला तो अंदर संस्कार फंदे पर लटका हुआ था। फ़िलहाल इसकी जानकारी सरकंडा थाने में दी गई। वहीं मृतक के दोस्तों से पूछताछ जारी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/