छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इस तारीख को , इन 100 पदों पर होनी है भर्ती

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इस तारीख को , इन 100 पदों पर होनी है भर्ती

83.97

कबीरधाम
कवर्धा 18 दिसम्बर 2021 - कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 21 दिसंबर 2021 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें में. टॉप कैरियर सर्विस, तात्यापारा, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, रायपुर द्वारा पद एकाऊटेंट के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक उत्तीर्ण, टेली कार्य एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 10,000 रूपए प्र.मा, आयुसीमा 25 वर्ष), इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. बीई/आईटीआई (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) उत्तीर्ण, वेतन 9,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष),, सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 9,000-12,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष), डिलीवरी ब्वॉय के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा 21 वर्ष),वेटर हॉटल के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6,000-8,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष), किचन हेल्पर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष), ट्रक ड्राईवर के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 5वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 15,500 रूपए प्र.मा, आयुसीमा 25 वर्ष) पर भर्ती किया जाना है। 

ट्रक ड्राईवर के लिए कार्यक्षेत्र कोरबा जिला है तथा बाकी पदों हेतु कार्यक्षेत्र रायपुर जिला है। सिक्यूरिटी गार्ड के लिए चयनित अभ्यर्थी से वर्दी एवं कीट के लिए 2000 रूपए उपस्थिति तिथि को नियोजक द्वारा लिया जाएगा, जिसकी सूचना दी गई है।

उल्लेखनीय है कि जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक के प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/