सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / 
जानिए कैसा था दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज जिसे अब 01 करोड़ 71 लाख किया जा रहा है नीलाम

   cgwebnews.in   

जानिए कैसा था दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज जिसे अब 01 करोड़ 71 लाख किया जा रहा है नीलाम

12.61

देश विदेश
फ्रांस 18 दिसम्बर 2021 - टेक्स्ट मैसेजिंग इन दिनों काफी आम हो गई है। व्हाट्सएप, ई-मेल के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर एक दिन में अनगिनत टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। लेकिन आपको पता कि आखिर वह कौन सा पहला मैसेज था, जो सबसे पहली बार ऑनलाइन भेजा गया था और कब भेजा गया था। यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज 30 साल पहले वर्ष 1992 में भेजा गया था। यह संदेश आज भी खास है, जिसे संरक्षित रखा गया था। अब इसे टेक्स्ट मैसेज को 21 दिसंबर को नीलाम किया जा रहा है। आइए जानते हैं दुनिया के इस पहले टेक्स्ट मैसेज के इतिहास के बारे में 

दुनिया का सबसे पहला टेक्स्ट मैसेज भेजने वाली कंपनी Vodafone थी, जिसने अपने ही नंबर पर दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज किया था। इस मैसेज को भेजने वाला भी वोडाफोन का कर्मचारी था। दअसल कंपनी के इंजीनियर नील पापवर्थ द्वारा रिचर्ड जार्विस को न्यूबरी, वर्कशायर में पहला टेक्स्ट मैसेज भेजा गया था।

नील पापवर्थ ने पहला टेक्स्ट मैसेज 3 दिसंबर 1992 को भेजा था। 22 वर्षीय पैपवर्थ वोडाफोन के लिए शॉर्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) पर काम कर रहे थे। पैपवर्थ का पहला संदेश क्रिसमस की बधाई के बारे में था। इस तरह यह दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज बन गया। यह मैसेज सिर्फ 14 कैरेक्टर का था। और यह पहला टेक्स्ट मैसेज था - "मेरी क्रिसमस"

दुनिया की पहले टेक्स्ट मैसेज की नीलामी 21 दिसंबर को होने वाली है। इस मैसेज की नीलामी फ्रांस के अगुट्स ऑक्शन हाउस द्वारा की जा रही है। इस टेक्स्ट मैसेज को क्रिप्टोकरेंसी के साथ भी खरीदा जा सकता है। अभी तक इस मैसेज को करीब 01 करोड़ 71 लाख रुपए में नीलामी के लिए लिस्ट किया गया है। उच्चतम बोली लगाने वाले को एक डिजिटल फाइल प्राप्त होगी, जिसमें टेक्स्ट संदेश भेजने वाले और प्राप्तकर्ता के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/