छत्तीसगढ़ - हैवान निकला जीजा , रोज करता था साली से रेप , साली ने जीजा को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा / जांजगीर चाम्पा - 14 साल के किशोर के गले मे मछली फँसने की खबर पर ताजा UPDATE , जाने कैसा है बच्चे का हाल / धर्मशाला में शिक्षक ने छात्रा के साथ मनाई गंदी वाली होली , FIR के बाद धारा 376 के तहत गिरफ्तार / जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / 
सक्ती वाले ताकते रह गए और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत बाराद्वार को दे गए यह सौगात

   cgwebnews.in   

सक्ती वाले ताकते रह गए और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत बाराद्वार को दे गए यह सौगात

65.73

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 08 दिसंबर 2021 - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बुधवार को प्रेस क्लब बाराद्वार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका प्रजातंत्र के सजग प्रहरी की है। 

डॉ महंत ने कहा कि इस जवाबदारी में शब्दों की बड़ी महिमा है। उन्होंने संत कबीर साहेब और तुलसीदास के दोहे के माध्यम से शब्दों की महत्ता को स्पष्ट किया। डॉ महंत ने जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजन की प्रशंसा की। पत्रकारों की मांग पर उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आंचलिक पत्रकारों को भी इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य नगरों से आए अतिथि पत्रकारों और जिले के पत्रकारों का सम्मान किया। 

जैजैपुर विधायक  केशव चंद्रा और चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने भी मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला और कोरोना संक्रमण के दौरान सजगता के साथ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा निभाई गयी जिम्मेदारी की प्रशंसा की। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडोरे और नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष श्रीमती रेशमा सूर्यवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 
      
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांत राठौर , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा , राघवेंद्र प्रताप सिंह , ठाकुर गुलजार सिंह , देवेश तिवारी , वीरेंद्र गहवइ , मनोज बघेल , मनहरण राठौर , दीपक ठाकुर , संतोष नामदेव , भोला सहित विभिन्न नगरों और जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/