जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
जांजगीर चाम्पा जिले के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर , बस अब तीन महीने का इंतजार और

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर , बस अब तीन महीने का इंतजार और

10.76

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 08 दिसंबर 2021- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर  जांजगीर-चांपा मार्ग स्थित खोखसा आरओबी (ROB) निर्माण के कार्य में तेजी आई है। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज शाम आरओबी में गर्डर लॉन्चिंग प्रक्रिया का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। 
     
इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेल के डिप्टी चीफ इंजीनियर समीर माथुर, असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पी.के. देवांगन सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
     
बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत सप्ताह  कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला को दूरभाष पर निर्देशित कर कहा था कि जांजगीर-चांपा मुख्य मार्ग पर खोखसा स्थित रेल ओवरब्रिज इस जिले के व्यापारिक आर्थिक , सामाजिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्रिज है। उन्होंने जनहित में ओव्हर ब्रिज निर्माण का कार्य प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
     
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज कलेक्टर ने रेलवे के वरिष्ठ डिप्टी ऑपरेटिंग मैनेजर रवीश कुमार से ब्लाक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। रविश कुमार ने आज गर्डर लांचिंग के लिए शाम 4.20 बजे से 5.50 बजे तक गर्डर लांचिंग के लिए पहला ब्लाक उपलब्ध कराया। 

रेलवे के असिस्टेंट इक्जीक्यूटिव इंजीनियर पी. के. देवांगन ने बताया कि आज 8 दिसंबर को शाम 4.20 से 5.50 बजे तक लॉन्चिंग की तैयारी के लिए ब्लाक उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 02 सप्ताह में गर्डर लॉन्चिंग की तैयारी पूरी कर ली जाएगी और गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी करीब 03 माह में खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/