सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना ब्लास्ट , 29 बच्चे निकले कोरोना पॉजेटिव , स्कूल माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील

   cgwebnews.in   

जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना ब्लास्ट , 29 बच्चे निकले कोरोना पॉजेटिव , स्कूल माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील

50.71

देश
मंडी 30 नवम्बर 2021 - हिमाचल प्रदेश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है. मंडी जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह  में मंगलवार को 29 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं. यह सभी बच्चे 13 से 16 आयु वर्ग के हैं. जानकारी के अनुसार, बीते रोज विद्यालय में 5 बच्चों में कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाए गए थे, जिसके बाद इन बच्चों के कोरोना टेस्ट लिए गए, जिसमें यह बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को स्कूल में जाकर 54 बच्चों की सैंपलिंग की जिनमें 29 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी बच्चों की हालत सामान्य है और सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया है. हालांकि, बच्चों के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल को बंद नहीं किया गया है और एसओपी का सख्ती से पालन करते हुए स्कूल को जारी रखा गया है।

सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 34 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है. उन्होंने बताया कि बच्चों में कोरोना के लक्षण आने के बाद स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में डाला गया है, जिसमें न तो कोई स्कूल के अंदर प्रवेश कर सकता है और न ही कोई स्कूल से बाहर निकल सकता है. उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह बाद विद्यालय के अन्य छात्रों की भी सैंपलिंग की जाएगी. उन्होंने जिला वासियों से कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने की अपील की है।

18
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/