महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / 
छत्तीसगढ़ - सरपंच के साथ ठगी करने के आरोप में कथित पत्रकार गिरफ्तार , मुख्य आरोपी फरार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - सरपंच के साथ ठगी करने के आरोप में कथित पत्रकार गिरफ्तार , मुख्य आरोपी फरार

30.59

राजनाँदगाँव
राजनांदगांव 25 नवम्बर 2021 - डोंगरगढ़ ब्लॉक के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत कोकपुर से 03 हजार का चेक लेने के बाद खाते से 5 लाख 03 हजार रूपए का आहरण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक विगत16 नवंबर को ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच ठाकुर राम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गत 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटर सायकल से पंचायत भवन में आया और उसने अपना परिचय एक बड़े और नामी नेसनल न्यूज के संवाददाता अभिषेक तिवारी निवासी रायपुर के रूप में दिया। कथित संवाददाता ने उनका इंटरव्यू लिया और कोराना काल में स्वच्छता, पंचायत के कार्य विकास कार्य के लिए शासन से राशि की मांग करने के लिए न्यूज दिखाने की बात कहकर प्रार्थी से 03 हजार का चेक मांगा। 

आरोपी ने प्रार्थी से पंचायत के सेन्ट्रल बैंक डोंगरगांव के खाता का चेक मांगकर उस पर गोविंदा ढोले का नाम लिखा। गोविंदा ढोले को उसने अपना बॉस बताया। आरोपी ने बाद में 01 हजार का चेक और मांगा। इस चेक को भी गोविंदा ढोले का नाम भरकर मांगा। आरोपी ने उन चेक के जरिए 03 हजार के स्थान पर 05 लाख और 01 हजार वाले चेक में 30 हजार बढ़ाकर क्रमश: 05 लाख 31 हजार रूपए का आहरण कर धोखाधड़ी किया। धोखाधड़ी का पता चलने पर सरपंच ने रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/