कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगो के लिए डरावनी खबर , वैक्सीन का सामने आ रहा है यह साइड इफेक्ट्स / छत्तीसगढ़ - आशियाना अपार्टमेंट के 'C' ब्लॉक में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद / छत्तीसगढ़ - कोरोना काल के दौरान शिक्षा विभाग में हुआ था बड़ा खेला , EOW ने घोटाले की जाँच शुरू / छत्तीसगढ़ - बहन की शादी के बाद भी पीछा नही छोड़ रहा था प्रेमी , नाराज भाई ने कर दिया यह कांड / सक्ती - रसगुल्ला और पोहा खा कर 100 लोग पड़े बीमार , सभी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में तेंदुए की धमक , दहशत के साये में ग्रामीण , वन विभाग अलर्ट / पत्नी के अवैध संबंध का भेंट चढ़ा पति , बार-बार समझाने के बाद भी नही सुधरी पत्नी तब,,, / छत्तीसगढ़ - दिवाली के फटाकों से बनाया बम , फिर बड़े ब्लास्ट रची शाजिश , मरना था किसी और को लेकिन,, / प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , तीन महीने पहले ही हुई थी युवती की शादी / 
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह हुए गिरफ्तार , जानिए क्या है पूरा मामला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह हुए गिरफ्तार , जानिए क्या है पूरा मामला

30.97

कबीरधाम
कवर्धा 24 नवम्बर 2021 - दो महीने पहले कवर्धा में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की आग ठंडी हाे चुकी है, लेकिन राजनीतिक माइलेज का खेल जारी है। कवर्धा मुद्दे पर भाजपा एक बार फिर सड़क पर उतरी है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की अगुवाई में भाजपा के सांसद-विधायकों सहित पार्टी कार्यकर्ता सीएम हाउस घेरने निकले। सिविल लाइन थाने के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हल्की धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सभी नेताओं को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने में बिठा लिया।

गिरफ्तार नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल हैं।

भाजपा नेताओं ने दोपहर बाद रजबंधा तालाब स्थिति एकात्म परिसर से रैली निकाली। हाथ में नारे लिखी तख्तियां लिए भाजपा नेताओं की रैली शहीद स्मारक, शास्त्री चौक होते हुए कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पहुंची। यहां भाजपा नेताओं ने कुछ देर तक प्रदर्शन किया। वहां से रैली राजभवन को पार कर सर्किट हाउस रोड पर आगे बढ़ी। सिविल लाइन थाने के पास पुलिस ने इस रैली को आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं का पुलिस से विवाद हुआ। हल्की धक्कामुक्की के बाद भाजपा नेताओं ने जब लौटने से इनकार कर दिया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी को सिविल लाइन थाने में बिठा लिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, कवर्धा की घटना को लेकर पूरा छत्तीसगढ आक्रोशित है। इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए हम लोग सड़क पर उतरे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, हम लोग धरने पर बैठने आए हैं। हम चाहते हैं कि इस मामले में जितने लोगों पर FIR हुई है वह रद्द हो, केस वापस लिया जाए और घटना की न्यायिक जांच हो।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कवर्धा के मामले को लेकर प्रदेश में जन आक्रोश है। इस मसले पर प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। मामले की न्यायिक जांच को लेकर हमारा विरोध हमेशा जारी रहेगा। जब तक जांच की घोषणा प्रदेश सरकार नहीं कर देती हमारा विरोध जारी रहेगा। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस सरकार इस मामले में लगातार परदा डालने की कोशिश कर रही है। पूरे मामले की स्पष्ट जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/