छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,, / 
खुद को सब इंस्पेक्टर बता कर महिला आरक्षक के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करते रहा थाना प्रभारी का पति

   cgwebnews.in   

खुद को सब इंस्पेक्टर बता कर महिला आरक्षक के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करते रहा थाना प्रभारी का पति

30.85

मध्य प्रदेश
बुरहानपुर 23 नवम्बर 2021 - शादी का झांसा देकर तीन साल से महिला आरक्षक से दुष्कर्म कर रहे नकली दारोगा को लालबाग थाना पुलिस ने सोमवार को मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपित तुलसी कॉलोनी मुरैना निवासी सुभाष पुत्र उमेश सिंह सिकरवार को न्यायालय में पेश कर 25 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की एक टीम उसे लेकर मुरैना पहुंची है। जहां उप निरीक्षक वर्दी , आई कार्ड व अन्य सामग्री बरामद होने की उम्मीद है।

पुलिस लाइन में पदस्थ पीड़ित महिला आरक्षक को कुछ दिन पहले ही इस बात का पता चला था कि खुद को सब इंस्पेक्टर और कुंआरा बताने वाला आरोपित न तो कुंआरा है और न ही पुलिस विभाग में है। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा को लिखित शिकायत देकर आपबीती बताई थी। जांच के बाद लालबाग पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में आरोपित बनाए गए सुभाष सिकरवार की पत्नी गीता तोमर वर्तमान में भिंड जिले में महिला थाना प्रभारी हैं। उनकी शादी 2003 में आरोपित के साथ हुई थी और उनके बच्चे भी हैं। आरोपित ने शुरूआत से ही इस सत्य को पीड़ित महिला आरक्षक से छिपाए रखा और खुद को कुंआरा बताता रहा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपित द्वारा बनाए गए सब इंस्पेक्टर के फर्जी दस्तावेज संभवत: अपनी पत्नी के दस्तावेज देखकर बनाए गए होंगे।

पूछताछ में आरोपित और महिला आरक्षक ने बताया कि साल 2014 में मुरैना के विद्या देवी संस्थान में दोनों एकसाथ पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पहचान हुई और एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए। इसके बाद 2018 में महिला आरक्षक का पुलिस सेवा में चयन हो गया, लेकिन आरोपित सुभाष फेल हो गया। बावजूद इसके वह खुद को चयनित बताता रहा। इस दौरान महिला आरक्षक ग्वालियर, भिंड, इंदौर व बुरहानपुर में पदस्थ हुई। सभी जगह आरोपित आता-जाता था और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा का कहना है की शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है , रिमांड के दौरान कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/