छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / 
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , शराब दुकान के गार्ड की हत्या , शराब दुकान के अंदर मिली लाश , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , शराब दुकान के गार्ड की हत्या , शराब दुकान के अंदर मिली लाश , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

59.72

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 23 नवम्बर 2021 -  जांजगीर चाम्पा जिले में शराब दुकान के गार्ड की हत्या कर दी गई है गार्ड का शव मंगलवार सुबह दुकान के अंदर की पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वारदात को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया है। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुलमुला में चक्काजाम कर दिया है, जिसके कारण पिछले 3 घंटे से जांजगीर-बिलासपुर रोड बंद है। मामला मुलमुला थाना के नरियरा गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, महेश्वर शांडिल्य(42) ग्राम छयडोलिया का निवासी था। वह नरियरा गांव में शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार रात को भी वह ड्यूटी के लिए दुकान आया था। इसी बीच देर रात ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। जब दुकान के कर्मचारी सुबह दुकान पहुंचे, तो अंदर गार्ड का शव पड़ा था।

कर्मचारियों ने देखा कि महेश्वर का शव दुकान के अंदर बेड पर पड़ा हुआ है। उसके चेहरा को तकिए से दबाया गया था। आस-पास काफी खून फैला हुआ था। शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। कर्मचारियों ने इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों को भी बताया गया।

यह खबर सुनते ही छयडोलिया के लोग काफी नाराज हो गए। वह सभी सुबह करीब 10 बजे ही मुलमुला के त्रिमूर्ती चौके के पास पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है बार-बार इस इलाके में इस तरह की घटना हो रही है और पुलिस ध्यान नहीं देती। चक्काजाम की वजह से जांजगीर-बिलासपुर मार्ग और मुलमुला शिवरीनारायण रोड बंद है पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने में लगी है।

अभी यह नहीं पता चल सका है कि वारदात को किसने अंजाम दिया है। पुलिस की टीम मौके पर है। शराब दुकान को सील कर दिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। एसपी और पुलिस के सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी पता चला है कि महेश्वर सोमवार रात को नरियरा में संचालित मोटू ढाबा में खाना खाने गया था। उसी दौरान उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में अब अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/