सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , पिकनिक स्पॉट में हादसा , नदी में डूबे दो शिक्षक , एक को बचाया गया दूसरे की तलाश जारी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , पिकनिक स्पॉट में हादसा , नदी में डूबे दो शिक्षक , एक को बचाया गया दूसरे की तलाश जारी

73.91

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 21 नवम्बर 2021 - दंतेवाड़ा जिले के इंद्रावती नदी में 2 टीचर डूब गए इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है दोनों शिक्षक दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक आज रविवार को पाँच शिक्षक पिकनिक मनाने के लिए मुचनार गए हुए थे। इनमें से कुछ शिक्षक इंद्रावती नदी के किनारे घूम रहे थे वही कुछ अन्य शिक्षक नदी के तट पर चले गए और वहां की चट्टानों पर टहल रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार (30) अचानक गहरे पानी में चले गए धर्मेन्द्र कुमार पानी में डूबता देख साथी टीचर मोहनीश साहू (34) ने इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी। इन दोनों को तैरना नहीं आता था और गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों डूबने लगे।

वहीं पास में मौजूद लोगों की नजर इन पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने डूबते शिक्षकों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। किसी तरह से धर्मेंद्र को तो बचा लिया गया, लेकिन मोहनीश का अब तक पता नही चल पाया है।

दंतेवाड़ा DSP आशारानी ने बताया कि पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है और जल्द दूसरे शिक्षक को बरामद कर लिया जाएगा

बता दे की कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल NMDC के कर्मचारी प्रदीप दत्ता (50) और संजय राय (45) अपने परिवार के साथ बारसूर सातधार में पिकनिक मनाने गए हुए थे। यहां पुल के नीचे पिकनिक स्पॉट पर खाना खाने के बाद नदी में उतरे थे। पैर फिसलने की वजह से तेज बहाव में बह गए थे। सातधार पुल के ऊपर स्थित CRPF 195 BN के जवानों को हादसे की सूचना दी गई थी। जिसके बाद बारसूर पुलिस के साथ गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची थी और दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को निकाला गया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/