प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
आज का राशिफल , दिनांक 15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

   cgwebnews.in   

आज का राशिफल ,  दिनांक 15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

40.76

धर्म / ज्योतिष
- आज का राशिफल दिनाँक 15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार -

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तोंकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आपकी सोच में साकारात्मकता आपको बहुतआगे ले जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। 

वृष राशि - आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिये कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। किसी अच्छे कोर्स में दाखिला लेने के लिये भी आज का दिन अच्छा हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कते दूर होंगी।

मिथुन राशि  - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने का अवसर मिलेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। आज किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। छात्रों को कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में आज सुखद वातावरण बना रहेगा। आज आपके बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे। 

कर्क राशि - आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज का दिन आपके लिये कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आज आसानी से निपटा लेंगे। टेंट हॉउस के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिलेगी। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगें तो सफलता आवश्य हाथ लगेगी। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। आज आप अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेगें। अपनी वाणी पर आपको संयम रखने की जरुरत है।

कन्या राशि - आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी सामजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिन कन्याओं के विवाह के लिये वर की तलाश की जा रही है, उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में होगा। धन-संबंधी दिक्कतों का आज समाधान निकलेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बन रहा है।

तुला राशि - आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुची लेंगे। आपके रचनाओं की हर तरफ तारीफ की जायेगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आज आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिये आज के दिन नौकरी में प्रमोशन का चांस बन रहा है। ऑफिस में आज किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा। अविवाहितों को आज शादी का प्रस्ताव आयेगा।

धनु राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है | किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आयेगा। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। घरवालों के साथ घर में समय बितेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन अच्छा है।

मकर राशि - आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप जो भी योजना बनायेंगे उसको सफल होनें में थोड़ा वक्त लगेगा। ऑफिस में आज आपक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा। अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि - आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। जिनको आप आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब लगेगी। महिलायें आज कोई घरेलु उद्योग शुरु करने का मन बनायेंगी। माता के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में आज सुधार देखने को मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की भी संभावना बन रही है। धन संचय के लिये आज योजनाऐं बनायें।

मीन राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिये दिन आर्थिक रुप से बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आयेगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/