वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / 
आज रात से 7 दिनों तक छः घंटों के लिए बाधित रहेंगी टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन से जुड़ी सेवाएं , रेलवे ने बताई यह वजह

   cgwebnews.in   

आज रात से 7 दिनों तक छः घंटों के लिए बाधित रहेंगी टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन से जुड़ी सेवाएं , रेलवे ने बताई यह वजह

90.64

नई दिल्ली
नई दिल्ली 14 नवम्बर 2021 - रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने पैसेंजर्स रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ी जरूरी सूचना जारी की है. मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 14 नवंबर की मध्यरात्रि से 21 नवंबर की मध्यरात्रि तक यानी एक हफ्ते के लिए टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन से जुड़ी सभी सेवाएं बाधित रहेंगी. बयान के मुताबिक, यह कदम यात्री सेवाओं को सामान्य करने और पूर्व-कोविड स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से वापस लौटने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा उठाया गया है.

रेल मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि यात्रियों से जुड़ी सेवाओं को सामान्य करने के लिए पैसेंजर्स रिजर्वेशन सर्विस अगले 7 दिनों तक रात के समय 6 घंटों के लिए बंद रहेगी. रेल मंत्रालय ने बताया कि रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक इन 6 घंटों की अवधि के दौरान कोई भी PRS सर्विस (Passenger Reservation System) उपलब्ध नहीं होगी।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि पैसेंजर्स रिजर्वेशन सर्विस जैसे- टिकट रिजर्वेशन, वर्तमान बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन, इंक्वायरी सर्विस आदि इससे संबंधित कोई भी सेवा यात्रियों को 6 घंटे तक नहीं मिलेगी और यह प्रभाव एक हफ्ते तक यानी 21 नवंबर तक लागू रहेगा. हालांकि पीआरएस सर्विस के अलावा अन्य सभी इंक्वायरी सर्विस निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

बता दें कि रेलवे अब कोरोना संक्रमण से पहले की स्थिति में वापस लौट रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ट्रेनों के स्‍पेशल स्‍टेटस को भी खत्‍म कर दिया है. अब ट्रेनों का संचालन पुराने नंबर और पुराने किराए पर ही किया जाएगा. रेलवे के मुताबिक, अब स्पेशल ट्रेन के नम्बर से ‘0’ हट जाएगा और सारी ट्रेन प्रीकोविड ट्रेन की तरह उसी नंबर से चलेंगी. रेलवे का किराया भी जो कोविड से पहले था वही लागू होगा. रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘स्पेशल’ टैग हटाने तथा महामारी से पहले के किराये पर तत्काल प्रभाव से लौटने का शुक्रवार को एक आदेश जारी किया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/