स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी छुट्टी?? , इतने समय तक खुले रहेंगे सभी स्कूल / अच्छे नंबर से पास कराने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , शिक्षक गिरफ्तार / बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी / जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब दुकान का सेल्समैन शरद कुमार कंवर और राजकुमार गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - साली की शादी के बाद परेशान रहने लगा जीजा , हताश होकर उठाया यह आत्मघाती कदम / यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज , पुलिस कर रही है मामले की जाँच / मौलाना 14 साल की नाबालिग के साथ करता था रेप , प्रेग्नेंट होने पर खिला दी एबॉर्शन की दवा , हालत नाजुक  / 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी , सैलरी 92 हजार प्रतिमाह , जल्द करे आवेदन / महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के बाद अब पुरुषों के कच्छे-बनियान हो रहे है चोरी , CCTV में कैद हुआ चड्डी चोर / 
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने अपने दो बच्चो के सामने पत्नी को दी दर्दनाक मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने अपने दो बच्चो के सामने पत्नी को दी दर्दनाक मौत

92.54

कबीरधाम
कवर्धा 11 नवम्बर 2021 - अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले उसका सिर पत्थर की चक्की पर पटका। जब महिला बेहोश हो गई तो बच्चों के सामने ही उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी पति गांव में घूमने के लिए निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा का है। पति को महिला पर अवैध संबंधों का शक था। 

जानकारी के मुताबिक, कुकदूर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरईसेत के छिंदीपारा गांव निवासी अशोक साहू (29) और उसकी पत्नी सरस्वती साहू (25) का बुधवार सुबह करीब 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि अशोक ने आंगन में रखी गेहूं पीसने वाली हाथ चक्की के पत्थर पर सरस्वती का सिर पटक दिया। तेज चोट लगने से सरस्वती बेहोश हो गई। इसके बाद अशोक ने उसका गला दबाकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अशोक को संदेह था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 7 साल की एक लड़की है और ढाई साल का लड़का है। उनके सामने ही हत्या हुई है। इसके बाद आरोपी गांव में घूमने के लिए चला गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों का परिवार दूसरे गांव में रहता है। परिवार से नहीं बनने के कारण अशोक अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर छिंदापानी रहने के लिए आ गया था। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। बच्चे अभी गांव वालों के पास हैं। मकान को सील कर दिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/