छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
कुत्ते को बचाने के चक्कर मे कार हुई दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत और 05 लोग घायल

   cgwebnews.in   

कुत्ते को बचाने के चक्कर मे कार हुई दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत और 05 लोग घायल

93.89

उत्तर प्रदेश
कन्नौज 07 नवम्बर 2021 - कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह लगभग सात बजे कुत्ते को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज भेजा।

कार सवार छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। बिहार के जिला भागलपुर में थाना नगौछिया के खरी पट्टी गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता (38) दिल्ली के विकास नगर में रहकर कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। छठ पूजा पर वह परिवार के साथ कार चलाकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे।

साथ में पुत्री वंदना (13), पुत्र विजय (8), भाभी संजूदेवी (45) पत्नी दिनेशचंद्र, भतीजा सुरजीत (22), भाई उपेंद्र गुप्ता (35) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के शकरहनी गांव के पास एक कुत्ते को बचाने में कार बेकाबू होकर पलट गई।

सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश और गश्ती दल ने घायलों को 108 नंबर एबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा। यहां डाक्टरों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया। कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा निकवा कट के पास खड़ा करा दिया गया है।

थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मेडिकल मेमो के आधार पर दरोगा संजीव कुमार ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज कराया गया। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/