जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / 
सालो से एक ही जगह पर पदस्थ 1711 पुलिसकर्मीयो के तबादले , एक साथ हुए थोक में तबादले से विभाग में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

सालो से एक ही जगह पर पदस्थ 1711 पुलिसकर्मीयो के तबादले , एक साथ हुए थोक में तबादले से विभाग में मचा हड़कंप

27.91

मध्य प्रदेश
इंदौर 06 नवम्बर 2021 - चुनाव आयोग द्वारा मांगी रिपोर्ट के बाद अचानक पुलिस महकमें में फेरबदल शुरू हो गया। डी आई जी मनीष कपूरिया ने सालों से एक ही जगह जमे सैकड़ों पुलिसर्मियों को इधर-उधर किया है वही 20 SI को आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने जिले से बाहर भेज दिया यह तबादले महिला थाना , क्राइम ब्रांच , वीकेयर फार यू और ट्रैफिक में हुए हैं।

आम चुनावों के मद्देनगर चुनाव आयोग द्वारा डीजीपी विवेक जौहरी से उन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी थी जो लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे। डीजीपी ने एसपी एसपी से नाम-पद के साथ रिपोर्ट मांग ली एसपी ने थाना प्रभारियों से जानकारी मांगी थी।

शुक्रवार- शनिवार को अलग अलग सूची कर कुल 1711 डीएसपी , निरीक्षक , एस आई , ए एस आई , प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को इधर उधर कर दिया। डीआइजी ने क्राइम ब्रांच से भी थाना प्रभारी लोकेंद्र हिहोरे सहित करीब 30 पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। हिहोरे को जिला विशेष शाखा भेजा है जबकि अन्य को पुलिस लाइन भेज दिया। इसी तरह यातायात से डीएसपी संतोष उपाध्याय,बसंत कौल,उमाकांत चौधरी को पूर्व से पश्चिम और सुनील शर्मा,हरिसिंह रघुवंशी,नितिन दीक्षित को पश्चिम से पूर्वी क्षेत्र में भेजा गया है।

तबादला सूची जारी होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है जिन पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ उनकी पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र के एसपी ने सूची भेजी थी। तबादले के बाद कुछ पुलिसकर्मी ऐसे थे जिन्हें मनमाफिक थाना मिल गया लेकिन कुछ ग्रामिण क्षेत्रों में चले गए दोपहर तक तो अफसरों के पास रवानगी रोकने के लिए फोन आना शुरु हो गए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/