क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात , चार लोगों की हत्या के बाद गाँव मे तनाव , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

   cgwebnews.in   

प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात , चार लोगों की हत्या के बाद गाँव मे तनाव , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

84.64

मध्य प्रदेश
अलीराजपुर 05 नवम्बर 2021 - चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़िया में दीपावली की रात युवक-युवती के भागने के मामले में समझौते की शर्त पूरी न करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के चार लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है और वहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चांदपुर पुलिस ने बताया कि बोकड़िया गांव के रहने वाले युवक-युवती प्रेम प्रसंग के चलते करीब डेढ़ साल पहले साथ भाग गए थे। दोनों गुजरात जाकर रहने लगे। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था। युवती अपने साथ कुछ चांदी लेकर गई थी।

समझौते के समय यह तय हुआ था कि चांदी वापस लौटाई जाएगी। इसे लेकर गुरुवार शाम करीब सात बजे लड़की पक्ष के भलसिंह पिता गुलिया उम्र 50 अपने पुत्र नांदू उम्र 24 व अन्य के साथ युवक पक्ष के घर पर गया था। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि यहां दोनों पक्ष में समझौते की शर्त को लेकर विवाद हो गया।

इस पर दोनों पक्ष धारदार हथियार लेकर आमने-सामने हो गए। खूनी संघर्ष में युवक पक्ष के दो भाई इस्माइल पिता भुदरिया उम्र 25 व सुखदेव पिता भुदरिया उम्र 22 तथा भलसिंह व उसके बेटे नांदू की हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी बल तैनात किया गया है।

घटना की जांच के लिए एसपी मनोजकुमार सिंह, एएसपी बिट्टू सहगल, एसडीओपी श्रद्धा सोनकर भी मौके पर पहुंचे। मामले में सात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, शेष की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि युवक-युवती इस समय गुजरात में ही हैं। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/