आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / 
छत्तीसगढ़ - गिफ्ट आईटम की दुकान में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जल कर राख

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - गिफ्ट आईटम की दुकान में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जल कर राख

36.68

रायपुर
रायपुर 05 नवम्बर 2021 - रायपुर शहर में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर एक हादसा हो गया। रामसागर पारा इलाके की एक गिफ्ट शॉप में आग लग गई। इस हैवी फायर एक्सीडेंट में कुछ ही मिनटों में खबर फायर ब्रिगेड के पास पहुुंची तो डिपार्टमेंट ने भी फौरन रिएक्ट करते हुए रेस्क्यू के लिए एक दल भेजा। आग के हालात देखकर फायर फाइटर्स ने बैकअप पार्टी बुलवाई और 4 दमकल वाहनों ने करीब 3 घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कामयाब भी रहे। फिलहाल आग बुझा ली गई है इस आगजनी में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया है।

ये हादसा रामसागर पारा इलाके के मेनरोड पर स्थित काव्य गिफ्ट शॉप में हुई। दुकानदार बीती रात लक्ष्मी पूजा करके घर लौट गया था। दुकान के आस-पास घरों में रहने वालों को भी आग लगने की भनक नहीं लगी। कुछ राहगीरों ने फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। एहतियात के तौर पर सबसे पहले इलाके की बिजली काटी गई। दुकान के पास कुछ बैंक, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और घर थे।

गिफ्ट शॉप के ऊपरी माले में ये आग लगी थी। किसी भट्‌टी की तरह धधक रही गिफ्ट शाॅप की खिड़कियों से आग की तेज लपटें निकल रही थीं। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटों के भभकती आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। टीम ने फौरन पानी की बौछार शुरू की। ऊपरी माले तक पहुंचना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। दुकान की दूसरी तरफ से सीढ़ी लगाकर फायर फाइटर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम किया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/