जांजगीर चाम्पा - 14 साल के किशोर के गले मे मछली फँसने की खबर पर ताजा UPDATE , जाने कैसा है बच्चे का हाल / धर्मशाला में शिक्षक ने छात्रा के साथ मनाई गंदी वाली होली , FIR के बाद धारा 376 के तहत गिरफ्तार / जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / 
3 दिन के अंदर देश भर में बंद हो जाएगा मुफ्त राशन का वितरण , 80 करोड़ जनता पर पड़ेगा PMGKY बंद होने का असर

   cgwebnews.in   

3 दिन के अंदर देश भर में बंद हो जाएगा मुफ्त राशन का वितरण , 80 करोड़ जनता पर पड़ेगा PMGKY बंद होने का असर

27.84

नई दिल्ली
नई दिल्ली 03 नवम्बर 2021 - कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया था. महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण देश में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था. लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों से लेकर छोटा-मोटा व्यापार करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. काम न चलने की वजह से लोग एक वक्त की रोटी का इंतजाम भी नहीं कर पा रहे थे. देश के एक बड़े वर्ग की इसी समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत भारत के करीब 80 करोड़ राशनकार्ड धारक को प्रति महीना, प्रति सदस्य 5 किलो अधिक अनाज (गेहूं-चावल) दिया गया. बताते चलें कि देश के जिस नागरिक के पास भी राशन कार्ड उपलब्ध है, वह अपने कोटे के राशन के साथ-साथ इस योजना के तहत हर महीने 5 किलो अतिरिक्त राशन प्राप्त कर रहा है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला ये राशन बिल्कुल मुफ्त है, जिसने देश के करोड़ों गरीबों की दो वक्त की रोटी की मुसीबतों को दूर दिया था।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारक के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलो अतिरिक्त गेहूं और चावल दिया गया. बताते चलें कि इस योजना की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जिसे पिछले साल दीपावली और छठ पूजा तक चलाया गया था. इसके बाद फिर इस साल जब देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो एक बार फिर देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था और इसी के साथ PMGKY 2.0 की शुरुआत हुई. योजना के दूसरा चरण भी दीपावली तक यानी 4 नवंबर तक जारी रहेगा और फिर बंद कर दिया जाएगा.

PMGKY बंद होने के बाद देश के सभी राशन कार्ड धारकों को पहले की तरह की अनाज का वितरण किया जाएगा. जहां राशन कार्ड धारकों को कोटे से मिलने वाले राशन के लिए मामूली कीमत चुकानी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला अतिरिक्त राशन पूरी तरह से मुफ्त था, जिसके लिए एक पैसे भी नहीं लिए जाते थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/