सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
विधवा महिला ने जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो जेठ ने उठाया यह कदम

   cgwebnews.in   

विधवा महिला ने जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो जेठ ने उठाया यह कदम

99.76

उत्तर प्रदेश
जालौन 25 अक्टूबर 2021 - जालौन में महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला के जेठ पर उसकी हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि महिला द्वारा अवैध संबंध ना बनाए जाने पर जेठ ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए महिला क शव पर केमिकल डालकर जला दिया. महिला के बेटे ने घटना की जानकारी अपने मामा को दी तो हत्या के राज से पर्दा उठा. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दिल दहला देने वाला ये मामला उरई कोतवाली इलाके के रगेदा गांव का है. मृतका का नाम वंदना था. वंदना के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है. पति की मौत के बाद से वंदना अपनी ससुराल में ही रह रही थी. विधना वंदना पर उसका जेठ बुरी नजर रखता था. खबर के मुताबिक, 17 अक्टूबर को जेठ ने वंदना के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की. वंदना ने जब इसका विरोध किया तो जेठ ने उसके सिर पर लाठी मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी महिला के शव को जंगल ले गया और केमिकल डालकर उसे जला दिया।

महिला के परिजन जब उसकी ससुराल पहुंचे तो बेटे ने मां की हत्या का सारा राज खोल दिया. वही, मामले का पता चलने पर परिजनों से पुलिस को इसकी जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का जेठ उसके साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था. विरोध करने पर 17 अक्टूबर को उसने महिला की हत्या कर दी थी. साथ ही शव को जला दिया था. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के दो बेटे हैं. बेटे ने पूरा घटनाक्रम बताया है. साथ ही घटनास्थल पर ले जाकर साक्ष्य भी दिखाए हैं. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है.
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/