सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
एक कदम सफलता की तरफ , सक्ती को नया जिला बनाने राजपत्र में प्रारंभिक सूचना प्रकाशित , पढ़े पूरी जानकारी

   cgwebnews.in   

एक कदम सफलता की तरफ , सक्ती को नया जिला बनाने राजपत्र में प्रारंभिक सूचना प्रकाशित , पढ़े पूरी जानकारी

14.62

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 22 अक्टूबर 2021 - सक्ती को नवीन जिला बनाये जाने के संबंध में प्रारंभिक सूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में 20 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित कराई गई है। 

कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा से जारी पत्र में सक्ती को नवीन जिला बनाए जाने की प्रारंभिक सूचना को जिला/ अनुविभाग / तहसील / ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर ईश्तहार प्रकाशन, मुनादी आदि करने के लिए सक्ती व डभरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिया गया है। 

साथ ही नवीन प्रस्तावित जिले के नक्शे की प्रति सभी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी प्रकार के दावा-आपत्ति को कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) या कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) में प्रस्तुत करने हेतु प्रचार प्रसार करने तथा  दावा-आपत्ति प्राप्त होने पर  20 दिसंबर 2021 तक अभिमत सहित जानकारी  कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश सभी एसडीएम को  दिए गए हैैं। 

राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार सक्ती जिले में उपखंड सक्ती की तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और उपखंड डभरा की तहसील डभरा सहित कुल 5 तहसीलें शामिल होंगी।

            - सक्ती जिले की सीमाएं - 

नवगठित सक्ती जिले के उत्तर में करतला तहसील (जिला कोरबा), दक्षिण में सारंगढ़ (जिला-रायगढ़), पूर्व में खरसिया (जिला-रायगढ़) और पश्चिम में सारागांव, बम्हनीडीह तहसील (जांजगीर चांपा) होंगी।

सक्ती जिले में 02 उपखंड (सब डिवीजन) सक्ती और डभरा (नवीन जिला सक्ती में मालखरौदा और जैजैपुर प्रस्तावित उपखंड सम्मिलित है) की 05 तहसीलें क्रमशः -  सक्ती, डभरा, जैजैपुर, मालखरोदा और नया बाराद्वार (प्रस्तावित तहसील अड़भार) उप तहसील - चंद्रपुर, हसौद, भोथिया,4 विकासखंड/ जनपद पंचायत क्रमशः सक्ती जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा शामिल होंगे।

18 राजस्व निरीक्षक मंडल,153 पटवारी हल्का और 465 ग्राम शामिल होंगे-

सक्ती जिले में 18 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल होंगे। इनमें जाजंग, सक्ती, पोरथा, नया बाराद्वार, नगरदा, सकर्रा, अड़भार, छपोरा, मालखरौदा, ठठारी, जैजैपुर, बेलादूला, हसौद, देवरघटा, धुरकोट, डभरा, सपोस और चंद्रपुर शामिल हैं।

जिले में राजस्व प्रकरणों की संख्या 4,833 कुल मकबूजा रकबा- 1,23,094 और गैर मकबूजा रकबा- 28,882 है। जिले का कुल राजस्व क्षेत्रफल 1,51,976 वर्ग किलोमीटर है।

जिले में कुल खातेदार 2,24,256 है। 2011की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 6,47,254 है। कुल ग्रमों की संख्या 465, आबाद ग्राम 463, विरान ग्राम 02, कुल पटवारी हल्कों की संख्या 153 हैं। 
सक्ती  जिले में 319 ग्राम पंचायतें और 6 नगरीय निकाय शामिल होंगे जिले में 513 कोटवार और 365 पटेल हैं।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/