PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / 
एक्सीडेंट कर भाग रहे बलेरो चालक ने बाईक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर , दो की मौके पर ही मौत और

   cgwebnews.in   

एक्सीडेंट कर भाग रहे बलेरो चालक ने बाईक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर , दो की मौके पर ही मौत और

44.69

उत्तर प्रदेश
कुशीनगर 20 अक्टूबर 2021 - कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला - कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बोलेरो चालक ने रामपुर बगहा गांव के सामने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना के बाद पकड़े जाने के भय से चालक बोलेरो लेकर भागने लगा और करीब दो सौ मीटर आगे बगहा खुर्द गांव के पास बोलेरो चालक ने बाइक से जा रहे एक दंपति को भी पीछे से टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला के गोद में बैठा करीब एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे महाराजगंज जिले की नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो कप्तानगंज से रामकोला की तरफ आ रही थी। अभी रामपुर बगहां गांव के सामने पहुंची ही थी कि बाइक से जा रहे इसी गांव के बाइक सवार दिनेश यादव को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दिनेश का पैर टूट गया। वहां पकड़े जाने के भय से बोलेरो चालक तेज गति से भागने लगा।

बोलेरो चालक करीब दो सौ मीटर आगे जैसे ही रामपुर खुर्द गांव के सामने पहुंचा तो कप्तानगंज से इलाज करवाकर घर जा रहे कठिनाइयां निवासी बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल पति अमित सिंह और पत्नी बिंदु देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी के गोद में बैठा करीक एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने अमित और बिंदु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दुर्घटना में घायल दिनेश यादव और एक वर्षीय बालक को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी भिजवाया। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।

रामकोला SO डी के सिंह ने बताया कि रामकोला-कप्तागनंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार सहित चार लोग घायल हुए थे। इसमें से दो की मौत मौके पर हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज सीएचसी रामकोला कराया जा रहा है। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/