कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / 
सक्ती - महिला के मोबाईल फोन पर अश्लील वीडियो भेजना , मोहम्मद रिहान को पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

सक्ती - महिला के मोबाईल फोन पर अश्लील वीडियो भेजना , मोहम्मद रिहान को पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर

37.95

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 16 अक्टूबर 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक महिला प्रार्थिया ने थाना सक्ती उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाईल नंबर 913200xyz जिसमें वह व्हाट्सअप उपयोग करती है उसमें दिनांक 05.09.2021 की रात्रि लगभग 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से एक अश्लील गंदी विडियो भेजा था जिसे कुछ समय बाद उसने स्वयं डिलिट कर दिया था।

और उसी दिन से उक्त व्यक्ति द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से लगातार दिनांक 05.09.21 से 09 09.21 तक अश्लील गंदी विडियो और मैसेज भेज रहा है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में  अपराध क्रमांक  289 / 2021 धारा 509 ( ख ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को अवगत कराया गया।

घटना की गंभीरता व महिला से संबंधित अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर  तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं SDOP सक्ती  तस्लीम आरिफ , निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती के द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक नवीन पटेल के द्वारा हमराह स्टॉफ टीम गठित कर सायबर सेल की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर दबिश दिया गया। 

विवेचना दौरान आरोपी मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद अजीज उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 08 कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा का मेमोरेण्डम कथन पर से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाईल जप्त किया गया है तथा आरोपी की विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही एवं विवेचना सहयोग में निरीक्षक रूपक शर्मा , उप निरीक्षक नवीन पटेल , आर . विवेक सिंह सायबर सेल जॉजगीर , प्र . आर . कमल किशोर साहू , आर राजेन्द्र कुरे , आर महेश सिदार , आर . हिरेन्द्र राजपूत और किशोर उरांव , आर . वेदप्रकाश आर . नवधा कंवर , आर जोगेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/