छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / IPL सट्टा खिलाते पालिका अध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार , मोबाईल और लेपटॉप सहित लाखो की सट्टा पट्टी जप्त / पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें , EOW में FIR के बाद अब निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत / 
जांजगीर चाम्पा जिले का शिक्षा कर्मी निकला करोड़पति , ACB की जाँच में मिली इतनी संपत्ति की आँखे रह गई फटी

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले का शिक्षा कर्मी निकला करोड़पति , ACB की जाँच में मिली इतनी संपत्ति की आँखे रह गई फटी

15.98

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 11 अक्टूबर 2021 - आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छत्तीसगढ़ में पहली बार एक शिक्षाकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ACB ने FIR दर्ज किया है। जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल क्रमांक 01 में कार्यरत सजंय कुमार शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

शिक्षाकर्मी सजंय कुमार शर्मा के खिलाफ ACB को काफी समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद ACB मुख्यालय द्वारा बिलासपुर कार्यलय को पत्र लिखकर जाँच का आदेश दिया गया। प्रारंभिक जाँच में जांजगीर में संजय शर्मा और उसकी पत्नी के नाम पर संपत्ति बैंक खातों आदि की जानकारी की जानकारी ली गई, आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि होने पर ACB में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13 -1 बी व 13 – 2 के तहत संजय शर्मा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

संजय शर्मा की शिक्षाकर्मी के पद पर नियुक्ति वर्ष 1988 में सदर प्राथमिक शाला में हुई थी। पद के संविलियन के बाद फिलहाल वे अंग्रेजी के व्यख्याता नगरीय निकाय के पद पर कार्यरत हैं ACB ने जाँच के बाद मुख्यालय रायपुर को भेजे गए पत्र में पुष्टि की कि 22 वर्ष की सेवा के दौरान आय से अधिक की संपत्ति जुटाई गई है।

बैंक खातों में हुआ करोड़ों का लेनदेन

एंटी करप्शन ब्यूरो को जांजगीर में कई स्थानों पर जमीन व प्लाट की जानकारी मिली है जो संजय शर्मा व उसकी पत्नी के नाम पर है, वहीं बिलासपुर जिले के अशोकनगर में एक मकान के होने की भी जानकारी मिली है। इस तरह ACB को कुल 17 स्थानों पर संजय शर्मा दंपत्ति के नाम अचल संपत्ति मिली है। SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक में इनके खाते मिले, इनमें करोड़ो रूपये के लेनदेन की भी पुष्टि हुई है। संपत्ति खरीदने में शर्मा ने 2 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये हैं। विस्तृत जाँच में और अधिक संपति की जानकारी मिलने की संभावना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

संजय शर्मा की अचल सम्पत्तियों में जांजगीर के कलेक्टर बंगला के सामने आर डी भार्गव के बगल में मकान, जांजगीर के पुराने बस स्टैंड के पीछे मकान, अशोक नगर बिलासपुर में मकान, जांजगीर के काली मंदिर के पास चंदनिया पारा में निर्माणाधीन मकान, निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के पीछे BED कालेज के पास मकान, श्रीराम आवासीय परिसर बनारी रोड के पास मकान, आर्य एन्क्लेव में 1 मकान, मिशन स्कूल जांजगीर के पास जमीन, पॉलिटेक्निक रोड जांजगीर के पास 9 डिसमिल जमीन, आईबी रेस्ट हाउस के पीछे 10 डिसमिल जमीन, ग्राम पुटपार में 5 एकड़ जमीन, बनारी रोड जांजगीर में 70 डिसमिल जमीन, ग्राम हरदी में 4 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/