मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
छत्तीसगढ़ - एक साथ 20 अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी , विभाग में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - एक साथ 20 अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी , विभाग में मचा हड़कंप

83.80

रायगढ़
रायगढ़ 07 अक्टूबर 2021 - जिला प्रशासन ने आज जिले के 20 RAEO को शो कॉज नोटिस जारी किया है यह नोटिस राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन में पुअर परफॉरमेंस के कारण दी गई है। 

बता दे की सृजन सभाकक्ष में गुरुवार को बैठक के बाद कलेक्टर ने यह नोटिस जारी किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन को लेकर कलेक्टर भीम सिंह ने कृषि विभाग के सभी अधिकारियों व आरएईओ की बैठक आज सृजन सभाकक्ष में ली। 

योजना के तहत धान के बदले किसानों द्वारा लगाई गई दूसरी फसल के सत्यापन के विरूद्ध कम संख्या में पंजीयन होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि 12 अक्टूबर तक सभी अपने लक्ष्य अनुसार पंजीयन का कार्य पूरा कर लेवें। काम में लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान कमजोर प्रोग्रेस वाले 20 आरएईओ को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि जिले में करीब 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर किसानों द्वारा धान के बदले दूसरी फसल ली जा रही है। जिसका सत्यापन भी किया गया है। योजना में फसलों का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब धान के बदले कोई भी दूसरी फसल लेने पर किसान को आदान सहायता मिल रही है। 

इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए किसानों का ऑनलाईन पंजीयन पोर्टल पर किया जाना जरूरी है। यह काम पूरी गंभीरता से समय पर पूर्ण होना चाहिए। किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य दिक्कत आने पर तत्काल उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/