छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / 
सब्सिडी वाली रसोई वाली गैस सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग

   cgwebnews.in   

सब्सिडी वाली रसोई वाली गैस सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग

93.53

रायपुर
रायपुर 06 अक्टूबर 2021 - महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहारों से सीजन से ऐन पहले रसोई गैस (LPG) के दाम एक बार फिर बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सब्सिडी वाली गैस सहित सभी श्रेणियों के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹15 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। 

दो महीने से भी कम समय में यह रसोई गैस दरों में चौथी सीधी वृद्धि है। इससे पहले 1 सितंबर को सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अब 5 किलो सिलेंडर की नई दर ₹502 है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹899.50 प्रति सिलेंडर है।

दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए से अब 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में अब LPG सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम में मिल रहा है।

इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 926 रुपए और चेन्नई में 915.50 रुपये में मिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में ऐसी ही बढ़ोतरी होती रही तो जल्द ही एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के पार चला जाएगा।

सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 01 जनवरी से अब तक प्रति सिलेंडर 205 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। सरकार की नीति के मुताबिक, प्रति परिवार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है। इसके अधिक की जरूरत होने पर बिना सब्सिडी का भाव चुकाना होता है। इस बीच, बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 26-30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 34-37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/