दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / छत्तीसगढ़ - IPL सट्टे पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही , प्रकाश देवांगन सहित 12 बड़े सटोरिये गिरफ्तार / छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल , भाई बहु भी गिरी जेठ के प्यार में फिर एक दिन हुआ यह / छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया बैन , राज्य में काम नही कर पाएंगे इन 07 संगठन के कार्यकर्ता / युवाओं के गुनहगार जाएंगे जेल , भुवनेश्वर के दोषियों को मिलेगी सजा , तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - जनपद सदस्य मकसूद आलम की गई कुर्शी , कांग्रेस सरकार में खाई थी खूब मलाई / हेलीकॉप्टर में गिरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा / जांजगीर चाम्पा - अब तक का सबसे बड़ा सड़क हादसा , ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी सहित बेटा और बेटी की मौत / केंद्र से अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली से छत्तीसगढ़ पँहुची CBI की टीम , बिरनपुर के लिए हुई रवाना / 
अवैध संबंध बना कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का वजह , प्रेमिका ने प्रेमी को सेक्स करने के बहाने बुला कर करा दी हत्या

   cgwebnews.in   

अवैध संबंध बना कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का वजह  , प्रेमिका ने प्रेमी को सेक्स करने के बहाने बुला कर करा दी हत्या

44.76

बिहार
बक्सर 05 अक्टूबर 2021 -  बक्सर में अवैध संबंध को लेकर कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या कर दी गई है। गहोना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष तथा कांग्रेसी नेता के दो दिनों से लापता पुत्र का शव धर्मवती नदी के तट से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ है। घटना में विवाहेत्तर संबंध का मामला सामने आ रहा है , मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एसपी ने बताया कि मामला पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। दरअसल, विपिन बिहारी ओझा का अपनी चाची की भतीजी से पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। पिछले दिनों वह अपने मायके हीरपुर आई हुई थी, इसी बीच उसकी प्रेमिका ने फोन कर विपिन बिहारी ओझा को मिलने के लिए बुलाया लेकिन ,वहां पर विपिन के हत्या की साजिश रच दी गई थी। विपिन के पहुंचते ही प्रेमिका के भाई और उसके पति ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को पास में ही धर्मावती नदी के किनारे फेंक दिया।

एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता के पुत्र विपिन बिहारी ओझा को बरामद करने के लिए एसएसपी श्री राज के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार छापेमारी की। उधर, विपिन बिहारी ओझा का मोबाइल फोन लगातार बंद होने के बाद मामला साइबर एक्सपर्ट के हवाले किया गया। जिसके बाद युवक के नंबर से हुई बातचीत की जानकारी लेकर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपित वारदात को अंजाम देकर अपने किसी ममेरे भाई के यहां भाग गया था। उसका भाई मूल रूप से बिहियां का रहने वाला है तथा पटना जिले के नौबतपुर पैक्स में कर्मचारी है। पुलिस ने विजय को नौबतपुर से गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उसने इस घटना में अपने कोई भूमिका स्वीकार नहीं की, लेकिन बाद में उसने न सिर्फ अपने स्वीकारोक्ति दी बल्कि, उसकी निशानदेही पर युवक का शव तथा बाइक बरामद कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान विपिन के चचेरे भाई तथा उसके एक दोस्त पप्पू ने यह बताया था कि उसका  पिछले पांच साल से प्रेम संबंध था। जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर बुलाया था। उधर पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि विपिन अपनी प्रेमिका को लगातार टॉर्चर कर रहा था। इस बात को लेकर उन लोगों ने हत्या की साजिश रची तथा प्रेमिका के माध्यम से ही उसे बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश तथा घटनाक्रम को अंजाम देने में प्रेमिका के पिता, चाची, पति, प्रेमिका की मां तथा उसके दोनों भाई शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि इस मामले में अजय चौबे, विजय चौबे, प्रेमिका की चाची तथा उसकी मां को हिरासत में लिया गया है वहीं, प्रेमिका के पिता कन्हैया चौबे, पति रवि कुमार मिश्रा तथा खुद प्रेमिका फरार चल रही है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/