जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / 
पांच पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि , देर से आई कोरोना रिपोर्ट , संक्रमितों से नही हो पा रहा है संपर्क

   cgwebnews.in   

पांच पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि , देर से आई कोरोना रिपोर्ट , संक्रमितों से नही हो पा रहा है संपर्क

41.50

नई दिल्ली
नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2021 - दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पांच पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। खास बात यह है, कि सैलानियों की कोरोना जांच रिपोर्ट दिल्ली में पॉजिटिव पाई गई है, जबकि वह नैनीताल में घूम रहे हैं। 

सूचना के बाद नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है । जानकारी के अनुसार शनिवार को 5 पर्यटक दिल्ली से नैनीताल घूमने आए थे। इस बीच उन्होंने दिल्ली में ही कोविड की जांच के लिए सैंपल दिए। 

हालांकि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तुरंत नैनीताल के लिए रवाना हो गए। इस बीच रविवार को जांच के बाद पांचों पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को दिल्ली से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नैनीताल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और बताया कि संबंधित पर्यटक नैनीताल में हैं। 

जबकि उनकी ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया है। जिसके बाद से संबंधित पर्यटकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल अब तक सैलानियों का पता नहीं चल सका है। लेकिन शनिवार को दो अक्टूबर व दूसरे दिन रविवार होने के कारण नैनीताल में खासी भीड़ रही। इस बीच नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थल भी पैक रहे। ऐसे में कोरोना संक्रमित पर्यटक से संक्रमण फैलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

इधर बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/