सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छत्तीसगढ़ में बाईक चालक की गलती से हुआ दर्दनाक हादसा , महिला को कुचल कर ट्रेलर आगे बढ़ा

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में बाईक चालक की गलती से हुआ दर्दनाक हादसा , महिला को कुचल कर ट्रेलर आगे बढ़ा

53.99

सरगुजा
अम्बिकापुर 28 सितम्बर 2021 - अंबिकापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेलर की चपेट में आकर एक युवती की मौके पर मौत हो गई, हालांकि इस हादसे में पूरी गलती बाइक सवार युवक का बताया जा रहा है क्योंकि बाइक सवार युवक ने गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और युवती को कुचलकर आगे निकल गया जिसके चलते युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे को देख कर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को केबिन से नीचे खींचकर उतारने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से चालक को भीड़ के आक्रोश से बचाया। तब भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। CCTV में दिख रहा है कि हादसा बाइक सवार के ट्रक के सामने से गलत तरीके से ओवरटेक करने के चलते हुआ है।

बताया जा रहा है कि लुंड्रा निवासी रेशमा लकड़ा (17) अपने दोस्त लक्ष्मण केरकेट्टा के साथ अंबिकापुर घूमने के लिए आई थी। दोनों बनारस रोड से अंबिकापुर में दाखिल हो रहे थे, वहीं एक ट्रक गांधी चौक से अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक स्पष्ट नजर आ रहा है कि ट्रक अंबेडकर चौक पर पहुंचा था उसी बीच बाइक सवार लक्ष्मण ने बाएं साइड से ओवरटेक करते हुए ट्रक के सामने से राइट टर्न लिया। बाइक और ट्रक के बीच डिस्टेंस ही नहीं था, जिसकी वजह से ट्रेलर चालक को बाइक सवार नजर नहीं आया और उसने ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/