छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / 
जांजगीर चाम्पा जिले के इन राईस मिलो में प्रशासन का छापा , सैकडों क्विंटल धान और चाँवल जप्त

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले के इन राईस मिलो में प्रशासन का छापा , सैकडों क्विंटल धान और चाँवल जप्त

21.85

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 15 सितंबर 2021 - कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार बुधवार को खाद्य विभाग के विभिन्न दल द्वारा अकलतरा , डभरा और बम्हनीडीह के विभिन्न राइस मिलों की जांच की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने राइस मिलों के जांच के लिए अलग-अलग दल का गठन किया है। 

जांच दल द्वारा धान के उठाव के अनुरूप फोर्टिफाईड मिलिंग तथा मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग न कर कस्टम मिलिंग कार्य में उदासीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चांवल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत् धान व चांवल जप्त करने की कार्रवाई की गई।
  
खाद्य विभाग के जांच दलों द्वारा आज अकलतरा के सुभाष ट्रेडिंग कंपनी , बम्हनीडीह के श्याम राईस प्रोडक्ट तथा डभरा स्थित शिव शक्ति राईस मिल और सत्यम राइस मिल बम्हनीडीह की जांच की गई। 
यह जांच खरीफ विपणन वर्ष (2019-20 एवं 2020-21) में संग्रहित धान के उठाव के अनुरूप फोर्टिफाईड मिलिंग तथा मिलिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग न कर कस्टम मिलिंग कार्य में उदासीनता बरतने के कारण की गई। 

जांच के दौरान सुभाष ट्रेडिंग कंपनी अकलतरा के परिसर सें 312.35 क्विंटल धान और 32.50 क्विंटल चांवल , सत्यम राईस मिल बम्हनीडीह से 80 क्विंटल धान तथा शिव शक्ति राईस मिल डभरा से 112.85 क्विंटल धान की जप्ती की कार्रवाई छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चांवल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत् की गई। 
 
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले में अरवा एवं उसना फोर्टिफाईड हेतु धान की कस्टम मिलिंग किया जाना शेष है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार सितम्बर 2021 तक अरवा एवं उसना फोर्टिफाईड धान की कस्टम मिलिंग पूर्ण किया जाना है। राईस मिलर्स द्वारा अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य नही करने पर लगातार जांच की जा रही है। 

अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है संयुक्त जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी , कौशल किशोर साहू , विनय भूषण कुजूर , खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान , जितेन्द्र दिनकर , हेमन्त ब्रम्हभठ्ट , उमेश चौधरी , सुनेत जायसवाल और मनोज कुमार साहू उपस्थित थे।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/