दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / 
यह निर्भया भी हार गई जिंदगी की जंग , 33 घंटे तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की संघर्ष में मौत की हुई जीत

   cgwebnews.in   

यह निर्भया भी हार गई जिंदगी की जंग , 33 घंटे तक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की संघर्ष में मौत की हुई जीत

23.95

महाराष्ट्र
मुंबई 11 सितम्बर 2021 - महाराष्ट्र के मुंबई में रेप पीड़िता का निधन हो गया है. मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप हुआ था. पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी. हॉस्पिटल में एडमिट होने के लगभग 33 घंटे के बाद पीड़िता की मौत हो गई है. मुंबई के राजवाड़ी अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया जा रहा था. पीड़िता के निधन से पहले मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया था कि अभी महिला की हालत क्रिटिकल है, खून कम है और प्राइवेट पार्ट निकल गया है. अभी महिला वेंटिलेटर पर है. ये एक दुखद घटना है. महिला की आंतें बाहर आ गई थीं, ब्लड बहुत निकल गया था, दो मिनट या दो घंटा कह नहीं सकते, डॉक्टर जी जान से काम कर रहे हैं।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है. जान लें कि मुंबई में रेप के आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया है. आरोपी मुंबई के साकीनाका इलाके में दिखा था. ये वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है. साकीनाका इलाके के सुरक्षाकर्मी ने ये जानकारी दी. पीड़िता रात करीब 8 बजे बहन के घर जाने के लिए निकली थी. गौरतलब है कि पीड़ित महिला को जब हॉस्पिटल लाया गया था, उस वक्त उसकी हालत बहुत खराब थी. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने पीड़िता का ऑपरेशन भी किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/