ज्योत्सना महंत के खिलाफ रची गई गहरी शाजिश का पर्दाफाश , अगर यह शाजिश सफल हो जाता तो,,, / छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / 
एक और निर्भया कांड , महिला के साथ रेप करने के बाद प्राईवेट पार्ट में डाला रॉड

   cgwebnews.in   

एक और निर्भया कांड , महिला के साथ रेप करने के बाद प्राईवेट पार्ट में डाला रॉड

44.63

महाराष्ट्र
मुम्बई 10 सितम्बर 2021 - मुंबई में निर्भया जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया. रेप के बाद आरोपी ने महिला के  प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई.

यह शर्मनाक वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके की है. जहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी. महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं. पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. आगे की जांच जारी है।

महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भयाकांड की यादें ताजा हो गई. अब जिस एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा. हालांकि आरोपी के हवाले से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है. 

एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक फोन आया कि मुंबई के साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई. जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/