सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
देश मे एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की जरूरत , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की आज बड़ी बैठक , इन तीन राज्यों में कोरोना से बिगड़े हालात

   cgwebnews.in   

देश मे एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की जरूरत , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की आज बड़ी बैठक , इन तीन राज्यों में कोरोना से बिगड़े हालात

74.70

देश
नई दिल्ली 01 सितम्बर 2021 - केरल में कोरोना वायरस के हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं. राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर 32, 803 मामले सामने आए हैं. वहीं 21,610 की रिकवरी हुई है और 173 मौतें हुई हैं. केरल से अब पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में केस बढ़ने का खतरा है. जिसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज समीक्षा बैठक की है।

केंद्र ने कर्नाटक और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि इन राज्यों में केरल की वजह से केस न बढ़े इसलिए पर्याप्त कदम उठाने की जरूरत है. केंद्र ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु के वो जिले जो केरल से सटे हैं वहां पर खास कदम उठाने की जरूरत है. इन जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की जरूरत है।

इससे पहले खबर आई कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के शीर्ष आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए केरल में रणनीति के तहत लॉकडाउन की जरूरत है. सूत्रों का कहना है कि अगर सख्‍त लॉकडाउन और कड़े कंटनेमेंट नियम अपनाए जाएं तो सितंबर के मध्‍य तक केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में कमी आ सकती है. इस तरह का लॉकडाउन पूरे जिला स्तर पर नहीं, बल्कि मोहल्ले व कस्बों के आधार पर लगाया जाए, जहां अधिक लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

केरल में 85 फीसदी कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं. लेकिन इन मरीजों की ठीक से मॉनीटरिंग नहीं हो रही है. इनके चलते मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि वे लोग लगातार घूम रहे हैं और लोगों के बीच संक्रमण फैला रहे हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/