सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से की अपील

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से की अपील

54.92

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 31 अगस्त 2021 - कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जन, पंचायत प्रतिनिधियों से अपील कर कहा है कि वे 01 सितंबर से 30 सितंबर तक महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित सुपोषण अभियान को सफल बनाने सहयोग करें। 
      
कलेक्टर ने जिले के जनप्रतिनिधियों के नाम जारी अपील में कहा है कि हम सभी जानते हैं कि आज के बच्चे आने वाले कल के कर्णधार हैं, भविष्य हैं। तब तक सुनहरे भविष्य की कल्पना  नहीं की जा सकती, जब तक हमारे बच्चे  कमजोर और कुपोषित हैं, इसलिए हम सभी की जवाबदारी है कि हमारा जिला हमारे बच्चे कुपोषण मुक्त हों और यह तब तक संभव नहीं है, जब तक  गर्भवती महिलाएँ, शिशुवती महिलाएँ, किशोरी बालिकाएं खून की कमी (एनीमिया) की शिकार है। कलेक्टर ने कहा है कि इसे दूर करने के लिए जन जागृति, जन आंदोलन की मुहिम चलाना आवश्यक है।
     
कलेक्टर ने जिले के सांसद , विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सदस्य , जनपद पंचायत के  अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, नंगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं आम जनता से अनुरोध कर कहा है  कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण को दूर करने एवं जन जागृति, जन आंदोलन के लिए पूरे 30 दिन की राष्ट्रीय पोषण माह की कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियाँ ग्राम, शहर, वार्ड में संचालित की जा रहीं हैं। इस अभियान में प्रशासनिक स्तर पर सभी संबंधित विभाग सहयोगी बनेंगे। कलेक्टर ने सभी से अनुरोध कर कहा है कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता से जन आंदोलन की मशाल जलाकर कल के सुनहरे भविष्य के लिए योगदान दें।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/