मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
कोरबा जिले में टूटा कोरोना का कहर , दूसरी लहर थमने के बाद पहली बार मिले इतने ज्यादा संक्रमित

   cgwebnews.in   

कोरबा जिले में टूटा कोरोना का कहर , दूसरी लहर थमने के बाद पहली बार मिले इतने ज्यादा संक्रमित

76.61

कोरबा
कोरबा 22 अगस्त 2021 - कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के कयासों के बीच 21 अगस्त को अकेले कोरबा जिले में 34 संक्रमित दर्ज हुए हैं। इनमें 21 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं जिनमें 11 तो बच्चे ही हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक करतला ब्लॉक में 08 , कटघोरा ग्रामीण में 02 , कोरबा ग्रामीण में 07 व कोरबा शहर क्षेत्र में 17 संक्रमित दर्ज हुए हैं। कोरबा ब्लॉक के प्राथमिक शाला सतरेंगा अजगरबहार में 07 वर्ष के कुल चार छात्र-छात्राएं, 8 वर्ष की एक छात्रा एवं टुंगुमाड़ा प्राथमिक शाला में 10 वर्ष की बालिका में संक्रमण के लक्षण मिले हैं।

इसी तरह कोरबा शहर के मिशन कंपाउंड चर्च के पास निवासरत एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित हुए हैं जिनमें दंपत्ति के अलावा 07, 09 और 10 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। इनके अलावा कोरबा शहर के सीतामढ़ी, पानी टंकी के पास, तुलसी नगर, वैशाली नगर मुड़ापार, कोरबा, एमपी नगर कॉलोनी में दंपति व 09 वर्ष का बालक, सीआईएसएफ कॉलोनी मानिकपुर, सीएसईबी कालोनी, गौ माता चौक इमलीडुग्गु में 05 वर्ष का बालक संक्रमित हैं। 

करतला ब्लॉक के ग्राम कचौरा , साजापानी , तुमान , लीमडीह , दादर कला , जोगीपाली बालको के बजरंग चौक के अलावा कुसमुंडा कॉलोनी से भी संक्रमित दर्ज हुए हैं। कोरबा में संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में संक्रमित मिले हैं। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/