गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / 
छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले में 05 दिन में चालान पेश 35 वे दिन सजा का एलान , फास्ट ट्रैक कोर्ट का मामला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले में 05 दिन में चालान पेश 35 वे दिन सजा का एलान , फास्ट ट्रैक कोर्ट का मामला

44.65

बलरामपुर
बलरामपुर 12 अगस्त 2021 -  बलरामपुर जिले में पहली बार नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित निर्णय आया है। पुलिस ने पांच दिन के भीतर अदालत में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया और 35 वें दिन अदालत ने आरोपित को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। महिलाओं, बालिकाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ जारी विशेष अभियान में पुलिस ने तत्परता दिखाई और अदालत में आरोपी के खिलाफ सारे आरोप प्रमाणित पाए गए तथा उसे सजा सुनाई गई।

बीते दो जुलाई 2021 की रात डायल 112 के माध्यम से थाना प्रभारी त्रिकुण्डा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की अबोध बालिका के साथ आरोपित महेश चरगट द्वारा दुष्कर्म किया गया है। एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में त्रिकुंडा थाना प्रभारी अनिता मिंज के साथ पुलिस टीम रात को ही घटनास्थल पहुंच गई थी। रात में ही आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। अगले दिन अदालत के आदेश पर आरोपित को जेल दाखिल कर थाना प्रभारी त्रिकुण्डा द्वारा पांच दिवस के भीतर ही विवेचना पूर्ण कर बीते 07 जुलाई 2021 को अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
 
न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पाक्सो एक्ट) वंदना दीपक देवांगन द्वारा प्रकरण के सारे पक्षियों की सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम का दोषी पाया। 

प्रकरण में अदालत ने 11अगस्त 2021 को अंतिम निर्णय पारित करते हुए आरोपित को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। प्रकरण के निराकरण में निरीक्षक अनिता प्रभा मिंज, सउनि नीलमणि कुजूर, प्रधान आरक्षक हेमचरण वारंगे, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, तेजू राम, सत्यजीत सिंह एवं महिला आरक्षक तेरेसा बेक का विशेष योगदान रहा। इन सभी को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बधाई देते हुए पुरस्कृत करने की घोषण की है।

एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ और पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अत्यधिक गंभीरता के साथ विवेचना कर साक्ष्य संकलित किया जाए। साथ ही शीघ्रता से आरोपित को गिरफ्तारी कर चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। डीजीपी और आइजी के निर्देश पर एसपी रामकृष्ण साहू द्वारा बलरामपुर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना, चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। एसपी ने कहा कि त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का यह मामला बलरामपुर पुलिस के लिए भी एक नजीर है। इससे दूसरे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी प्रोत्साहित होंगे।समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/