छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / 
छत्तीसगढ़ में एक और ट्रैक्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में 04 लोगो की मौके पर ही मौत और

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में एक और ट्रैक्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में 04 लोगो की मौके पर ही मौत और

43.69

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 09 अगस्त 2021 -  दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए है और 5 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव की है। ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा जिसमे दो महिला और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी। 

19 ग्रामीण घायल हैं। जिसमें से 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे। तभी टेटम और तेलम गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेतनुमा डबरी में पलट गई। ट्रैक्टर में 23 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं।

हादसे में 19 घायल है, जिनमे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी मृतक टेटम गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना में कई लोग घायल भी हैं। जिन ग्रामीणों की मौत हुई है वो सभी टेटम गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में उषा मांडवी, दसई कवासी, दिनेश मरकाम, फूफे कवासी शामिल हैं। 

मृतकों  में दसई कवासी और दिनेश मरकाम नाबालिग है, जिनकी उम्र 16 साल और 9 साल है। पुलिस ने सभी घाय़लों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/