भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप , FIR के बाद हुआ फरार , तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - बुधवार को गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड , पारा पँहुचा 43 के पार , मौषम विज्ञानियों ने जताई यह संभावना / विवाहिता ने अपने हाथ पर लिखी पति की गंदी करतूत और लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम / TS सिंहदेव का बड़ा बयान , कांग्रेस में नेताओ की भरमार लेकिन कार्यकर्ताओं का पड़ा है आकाल  / इस भ्रम में ना रहे कि मोदी लहर है , भाजपा प्रत्याशी के इस बयान से मचा हड़कंप / खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , हादसे में 10 लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी / मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उठ कर जाने लगे लोग , लोगो को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को देनी पड़ी महादेव की कसम / छत्तीसगढ़ - मुझभेड़ में मारे गए नक्सलियों को कांग्रेस नेत्री ने बताया शहीद , मचा बवाल / 
सक्ती के तहसील कार्यालय में लगी सैकड़ों लोगों की भीड़ , आप भी बन सकते है भीड़ का हिस्सा अगर आपने भी खाया हो धोखा तो

   cgwebnews.in   

सक्ती के तहसील कार्यालय में लगी सैकड़ों लोगों की भीड़ , आप भी बन सकते है भीड़ का हिस्सा अगर आपने भी खाया हो धोखा तो

85.87

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 05 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के ऐसे लोग जिनका पैसा चिटफंड कंपनियों में डूबा हुआ है, तथा वर्षों के बाद भी यह राशि नहीं मिल रही है ऐसे लोगों के लिए शासन के माध्यम से तहसील कार्यालय में एक आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसी कड़ी में आज गुरुवार 05 अगस्त को तहसील कार्यालय सक्ती में भी आवेदन देने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई शक्ति अंचल के विभिन्न स्थानों से लोग जिनके खून पसीने की कमाई चिटफंड कंपनियों ने उन्हें झूठे प्रलोभन देकर ले ली, किंतु जब उनकी राशि वापस करने का समय आया तो उन्हें घुमाया जा रहा है।

आवेदन देने विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों ने बताया की कि हमने एक एक पैसा जोड़ कर राशि जमा की थी लेकिन आज हमारे रुपयो को वापस करने वाला कोई नहीं है एवं ऐसे अनेकों लोग थे जिनका चिटफंड कंपनी में पैसा डूबने के कारण घरों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है तथा वे आज एक-एक दाने को मोहताज हैं किंतु अब छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल से उनमें एक आस जगी है तथा उनका कहना है कि हो सकता है इस प्रयास से उनके डूबे हुए पैसे वापस हो जाएं, वहीं दूसरी ओर शक्ति अंचल में सहारा कंपनी के भी ऐसे अनेकों लोग हैं जिनकी राशि भुगतान की अवधि पूर्ण होने के बावजूद सहारा कंपनी द्वारा उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोग न्यायालय की शरण में जा रहे हैं तो वहीं सहारा में राशि आज जमा करने के बाद अनेकों लोगों की आर्थिक स्थिति राशि वापस नहीं होने के कारण खराब हो चुकी है किंतु इन सभी से सहारा कंपनी को कोई लेना देना नहीं है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/